फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow cantonment board election date declared

Lucknow: लखनऊ में आज से छावनी परिषद चुनाव की आचार संहिता लागू, 30 अप्रैल को मतदान

Fri, 10 Mar 2023 04:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 10 Mar 2023 04:36 PM IST
सार

लखनऊ के छावनी क्षेत्र में  30 अप्रैल को सभी आठ वार्डों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसका पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
lucknow cantonment board election date declared
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

छावनी क्षेत्र में शुक्रवार से आचार संहिता लागू होने के साथ चुनाव का शंखनाद हो गया है। दो साल बाद छावनी क्षेत्र में लोकतंत्र की बहाली के लिए चुनाव होने जा रहा है। गुरुवार को इसका आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया था। इसके मुताबिक 29 मार्च को शाम चार बजे तक प्रत्याशी नामांकन करेंगे। 31 मार्च को रिटर्निंग अफसर सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच करेंगे। 30 अप्रैल को सभी आठ वार्डों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। आठों वार्डों में पोलिंग बूथ निर्धारित कर दिए गए हैं। यह सभी सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे।

विज्ञापन


14 मार्च तक जुड़वा सकेंगे मतदाता सूची में नाम
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लोग 14 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। 18 मार्च तक मतदाता सूची संबंधी आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। 28 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 29 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बोर्ड कार्यालय में प्रत्याशी नामांकन करेंगे। 31 मार्च को सुबह 11 बजे से प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के नगर विकास मंत्री बोले, अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हो सकते हैं निकाय चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम केशव बोले, पिछड़ा वर्ग को आरक्षण के साथ ही कराए जाएंगे निकाय चुनाव


छह अप्रैल को बंटेंगे चुनाव चिन्ह
प्रत्याशियों को छह अप्रैल को सुबह 11 बजे से बोर्ड कार्यालय में चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इस बार हवाई जहाज, अलमारी, कुल्हाड़ी, गुब्बारा, गैस सिलेंडर, केला, बल्ला, ऊन, सीटी, वायलन, ताला चाभी, नगाड़ा, सिलाई मशीन, टीवी, टेंट आदि चुनाव चिन्ह प्रत्याशियों को आवंटित किए जाएंगे।

वार्ड-1 एससी-एसटी के लिए आरक्षित
वार्ड-1 एससी-एसटी प्रत्याशी के लिए आरक्षित रखा गया है। वार्ड संख्या 2, 3 व 7 से महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरेंगी। शेष वार्ड 4, 5, 6 व 8 अनारक्षित रहेंगे।

कुल आठ वार्डों में बने पोलिंग बूथ
वार्ड संख्या-1 : बीसी बाजार स्कूल बिल्डिंग, केंद्रीय विद्यालय -2
वार्ड संख्या-2 : आर ए बाजार स्कूल बिल्डिंग, नीता मेमोरियल पॉलीक्लीनिक, केंद्रीय विद्यालय-1
वार्ड संख्या-3 : आरबीआई बाजार स्कूल बिल्डिंग, कम्युनिटी सेंटर पीसीडीए
वार्ड संख्या-4 : कम्युनिटी सेंटर नेहरू रोड, एलएओ कार्यालय
वार्ड संख्या-5 : हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज पुराना परिसर, सेंट पॉल स्कूल
वार्ड संख्या-6 : जेडआरओ कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, कैटल पाउंड, मॉल एवेन्यू पार्क
वार्ड संख्या-7 : पुरानी संस्कृत पाठशाला, बनिया मोहाल उर्दू मिशन स्कूल की पुरानी धर्मशाला
वार्ड संख्या-8 : संस्कृत पाठशाला मंगल पांडेय रोड व आरबीआई बाजार स्कूल बिल्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed