{"_id":"69d3a0ce4ecc4e6d750054dc","slug":"lucknow-businessman-swindled-pretext-of-stock-market-investment-victim-made-to-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर कारोबारी से हड़पे 91.30 लाख, 17 बार पीड़ित से रकम कराई निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर कारोबारी से हड़पे 91.30 लाख, 17 बार पीड़ित से रकम कराई निवेश
Mon, 06 Apr 2026 05:32 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Mon, 06 Apr 2026 05:32 PM IST
सार
लखनऊ में दो साइबर जालसाजों ने कारोबारी को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 91.30 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने 17 बार विभिन्न खातों में पैसा जमा किया। मुनाफा निकालने पर अकाउंट बंद कर दिया गया। साइबर क्राइम पुलिस ने ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो साइबर जालसाजों ने गोमतीनगर के विभवखंड निवासी कारोबारी उत्तम कुमार गहलोत को शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। फिर उनकी मेहनत के 91.30 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उत्तम ने बताया कि 12 जनवरी को उन्हें न्यू बेरी सिक्योरिटीज व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया। ग्रुप के चीफ एनालिस्ट राजेश मोदी रोजाना ग्रुप पर मार्केट विश्लेषण व शेयर खरीदने और बेचने का सुझाव देता था। बाद में उसने उन्हें एबीसीपीएल ऐप पर एचएनआई ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए प्रेरित किया । उत्तम ने कहा कि बातों में आकर उन्होंने तीन फरवरी को ट्रेडिंग अकाउंट खोला।
विज्ञापन
फिर राजेश की साथी मीना जोशी के कहने पर 17 बार में उसके दिए गए विभिन्न खातों में 91.30 लाख रुपये जमा कर दिए। इतना ही नहीं मीना ने उनसे समय-समय पर सर्विस फीस, आयकर व अतिरिक्त जमा मदों की मांग करते हुए उनसे और रकम ली। उत्तम ने बताया कि कुछ दिन बाद जब उन्होंने एप में दिख रहे मुनाफे को निकालना चाहा तो उनकी आईडी बंद कर दी गई।
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप से भी हटा दिया गया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।