Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: BJP's rally will be held in Gonda on June 11 and 10 in Kaiserganj

Lucknow : भाजपा की कैसरगंज में 11 और 10 जून को गोंडा में होगी रैली, ब्रजभूषण के विवाद के बीच रैली पर रहेगी नजर

Mon, 05 Jun 2023 10:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Jun 2023 10:55 PM IST
सार

मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक रैली की जा रही है। ब्रजभूषण और पहलवानों के बीच चल रहे विवादों के बीच ब्रजभूषण सिंह के क्षेत्र में पार्टी की रैली पर सभी की नजर रहेगी।

विज्ञापन
Lucknow: BJP's rally will be held in Gonda on June 11 and 10 in Kaiserganj
सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के संसदीय क्षेत्र कैसरगंज में भाजपा की रैली 11 जून को होगी। ब्रजभूषण और पहलवानों के बीच चल रहे विवादों के बीच ब्रजभूषण सिंह के क्षेत्र में पार्टी की रैली पर सभी की नजर रहेगी।

विज्ञापन


मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक रैली की जा रही है। गोंडा लोकसभा क्षेत्र की रैली 10 जून को मनकापुर स्थित आरती इंटर कॉलेज में होगी। कैसरगंज की रैली 11 जून को सुबह 11 बजे राजा रघुराज सिंह महाविद्यालय में होगी। रैली में मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और अलमोड़ा के सांसद अजय टमटा संबोधित करेंगे। सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को अयोध्या में रैली का आयोजन रखना चाहा था। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से रैली की मंजूरी नहीं दी गई। अब भाजपा की ओर से उनके संसदीय क्षेत्र में रैली रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed