फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow BJP leader shot himself dead dead body found on chair in flat

लखनऊ: भाजपा नेता ने खुद को गोली मार कर जान दी, पत्नी से चल रहा था विवाद

Tue, 26 Oct 2021 11:09 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 26 Oct 2021 11:09 AM IST
सार

इंस्पेक्टर ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें पत्नी कुमुद से विवाद की बात लिखी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि कुमुद यहां ओमेक्स सिटी में रहती हैं।

विज्ञापन
Lucknow BJP leader shot himself dead dead body found on chair in flat
भाजपा नेता अभिषेक शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित नंदिनी अपार्टमेंट में भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने सोमवार सुबह अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गले पर सटाकर खुद को गोली मार ली। उनका शव फ्लैट के अंदर कुर्सी पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पत्नी से विवाद की बात सामने आयी है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक अभिषेक शुक्ला मूल रूप से गोरखपुर की सिंघड़िया कालोनी के रहने वाले थे। वह यहां नंदिनी आपर्टमेंट में पांचवें तल पर रहते थे। सोमवार सुबह फ्लैट के एक कमरे में उनके दोस्त पवन पांडेय निवासी सिंघड़िया सोए थे। इस बीच एकाएक गोली चलने की आवाज हुई तो वह भागकर ड्राइंग रूम में पहुंचे। वहां कुर्सी पर अभिषेक का खून से लथपथ शव पड़ा देख उनकी चीख निकल पड़ी।

विज्ञापन

उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम और अभिषेक के घर वालों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम और पुलिस पहुंची। शव कुर्सी के सहारे लटका था। गले में गोली लगी थी। कुर्सी के नीचे पिस्टल और मोबाइल पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इस बीच पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पत्नी से विवाद की बात आयी सामने
इंस्पेक्टर ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें पत्नी कुमुद से विवाद की बात लिखी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि कुमुद यहां ओमेक्स सिटी में रहती हैं। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सुसाइड नोट में अभिषेक ने लिखा की पत्नी से विवाद के कारण वह परेशान थे। इस कारण आत्महत्या कर रहे हैं। सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और मौके से मिले साक्ष्यों को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में अभिषेक की पत्नी से भी बात की जाएगी। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना से जुड़े हर पहलू की गनहता से पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed