{"_id":"6218f511d8c6bf26c230f115","slug":"lucknow-bharat-darshan-trains-will-not-stop-india-s-pride-will-fill-with-speed-railway-minister-told-the-board-bharat-darshan-trains-should-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : नहीं बंद होंगी भारत दर्शन ट्रेनें, भारत गौरव साथ भरेंगी रफ्तार, रेलमंत्री ने बोर्ड से कहा, चलती रहनी चाहिए भारत दर्शन ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : नहीं बंद होंगी भारत दर्शन ट्रेनें, भारत गौरव साथ भरेंगी रफ्तार, रेलमंत्री ने बोर्ड से कहा, चलती रहनी चाहिए भारत दर्शन ट्रेनें
Fri, 25 Feb 2022 08:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 25 Feb 2022 08:56 PM IST
सार
दक्षिण भारत से लेकर ज्योतिर्लिंग दर्शन तक के लिए इस ट्रेन को चलाया गया, जिससे करोड़ों तीर्थयात्रियों ने सस्ते में तीर्थस्थलों केदर्शन किए। लेकिन मार्च से इसे बंद करने की तैयारी थी। सात मार्च को अंतिम भारत दर्शन ट्रेन रवाना होगी।
विज्ञापन
भारत दर्शन ट्रेन।
विस्तार
आईआरसीटीसी की महत्वाकांक्षी भारत दर्शन ट्रेन के पहिए नहीं थमेंगे। तीर्थयात्रियों को सस्ते व किफायती सफर पर मंडरा रहे संकट के बादल दूर हो गए हैं। रेलमंत्री ने भारत दर्शन को बंद नहीं करने के निर्देश रेलवे बोर्ड को दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि भारत गौरव के साथ-साथ भारत दर्शन को भी संचालित किया जाए। दरअसल, भारत तीर्थों का देश है। प्रतिवर्ष करोड़ों लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए घर से निकलते हैं। ऐसे में रेलवे ने भारत दर्शन ट्रेन का शुभारम्भ किया, जिस पर रेलवे प्रशासन ने सब्सिडी दी और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) को संचालन की जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के कर्मठ अधिकारियों की मेहनत से देखते ही देखते भारत दर्शन तीर्थयात्रियों की पसंदीदा ट्रेन बन गई। दक्षिण भारत से लेकर ज्योतिर्लिंग दर्शन तक के लिए इस ट्रेन को चलाया गया, जिससे करोड़ों तीर्थयात्रियों ने सस्ते में तीर्थस्थलों केदर्शन किए। लेकिन मार्च से इसे बंद करने की तैयारी थी। सात मार्च को अंतिम भारत दर्शन ट्रेन रवाना होगी। इस खबर को अमर उजाला लखनऊ संस्करण में गत 17 फरवरी को ‘मार्च से थम जाएगी आईआरसीटीसी की भारत दर्शन ट्रेन’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसे रेल मंत्रालय ने गंभीरता से लिया और रेलमंत्री ने इस पर रोक लगाने के लिए कहा है। उन्होंने रेलवे बोर्ड के अफसरों को निर्देशित किया है कि भारत गौरव ट्रेनों के साथ भारत दर्शन भी चलाई जाएं।
विज्ञापन