फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : Bangladeshi going to Bangkok with fake passport arrested

Lucknow : फर्जी पासपोर्ट के सहारे बैंकॉक जा रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ

Sun, 11 Aug 2024 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Aug 2024 02:12 AM IST
सार

अफसरों ने उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन
Lucknow : Bangladeshi going to Bangkok with fake passport arrested
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी पासपोर्ट से बैंकॉक जा रहे बांग्लादेशी को शुक्रवार रात अमौसी एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन चेक के दौरान पकड़ा गया। अफसरों ने उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कनिष्ठ इमीग्रेशन अधिकारी राकेश कुमार यादव के मुताबिक शुक्रवार को लखनऊ से बैंकॉक (थाईलैंड) जाने वाली फ्लाइट (एफडी 147) के यात्रियों की टर्मिनल- 3 में इमीग्रेशन काउंटर पर जांच की जा रही थी। 
विज्ञापन


इस बीच एक यात्री आशीष राय ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का बना पासपोर्ट व आधार कार्ड दिखाया। दस्तावेज की जांच के दौरान उस पर संदेह हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पता चला कि यात्री मूलरूप से बांग्लादेश के शिलघाटा, छोपाछारी, सतकानिआ, चट्टोग्राम का रहने वाला है और उसका असली नाम शिमुल बरुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट व आधार कार्ड बनवाया था। वह शुक्रवार को टूरिस्ट वीजा पर बैंकॉक जा रहा था। उसके पास से बांग्लादेश का पासपोर्ट भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed