फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Bad weather has delayed eight flights and arrivals, here's a special update on trains.

Lucknow: मौसम की खराबी से आठ फ्लाइटें देरी गईं और आईं, ट्रेनों को लेकर ये है खास अपडेट

Tue, 20 Jan 2026 10:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jan 2026 10:15 PM IST
सार

मौसम में खराबी के कारण विमानों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं, ट्रेन यात्रियों को भी लेटलतीफी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Lucknow: Bad weather has delayed eight flights and arrivals, here's a special update on trains.
- फोटो : Adobe stock

विस्तार

मौसम में खराबी के चलते मंगलवार दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट करीब सवा घंटा देरी से आई। इसी तरह पुणे से लखनऊ आने वाले फ्लाइटें भी करीब एक घंटा देरी से आई। कुल आठ फ्लाइटें देरी से आईं-गईं।

विज्ञापन


मुंबई से लखनऊ आने वाल फ्लाई 6ई5264 मंगलवर को 53 मिनट देरी से आई। इसी तरह रियाद से लखनऊ आने वाले फ्लाइट एक्सवाई 333 करीब 33 मिनट, बंगलुरु से लखनऊ आने वाले फ्लाइट 1033 करीब 31 मिनट देरी से आई। वहीं, लखनऊ से दुबई जाने वाले फ्लाइट आईएक्स 193 करीब 51 मिनट, लखनऊ से रियाद जाने वाले फ्लाइट एक्सवाई 334 करीब 45 मिनट और लखनऊ से पुणे जाने वाले फ्लाइट आईएक्स 1617 करीब 42 मिनट देरी से उड़ी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंजीनियर के पिता ने एसआईटी गठित करने के फैसले पर जताया संतोष, सीएम योगी से मिलने की जताई इच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - माघ मेला 2026: रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह जारी, हर रोज डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु कर रहे दर्शन


हरिद्वार-लखनऊ के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन
हरिद्वार में शांतिकुंज अखंड दीप शताब्दी समारोह के मद्देनजर रेलवे 22 और 23 जनवरी को हरिद्वार-लखनऊ के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा। मंगलवार को विशेष गाड़ी की समय सारिणी जारी कर दी गई।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04306 हरिद्वार-लखनऊ विशेष गाड़ी 22 जनवरी को दोपहर 12:55 बजे हरिद्वार से चलकर शाम 5:05 बजे बरेली आएगी और रात 11:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04305 लखनऊ-हरिद्वार विशेष गाड़ी 23 जनवरी को लखनऊ से रात 12:20 बजे छूटने के बाद अगले दिन तड़के 5:53 बजे बरेली आएगी और 8:45 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इस ट्रेन को हरिद्वार-लखनऊ के बीच लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आंझी शाहबाद, हरदोई, बालामऊ स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed