फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Engineer's father expressed satisfaction over the decision to form an SIT

UP: इंजीनियर के पिता ने एसआईटी गठित करने के फैसले पर जताया संतोष, सीएम योगी से मिलने की जताई इच्छा

Tue, 20 Jan 2026 09:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jan 2026 09:51 PM IST
सार

इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में पिता राजकुमार ने यूपी सरकार की ओर से की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें पूरा सहयोग मिलने का भरोसा दिया गया है।

विज्ञापन
UP: Engineer's father expressed satisfaction over the decision to form an SIT
नोएडा में इंजीनियर की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में पिता राजकुमार मेहता ने प्रदेश सरकार द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन से न्याय की आशा जताई है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा भी व्यक्त की है।

विज्ञापन


मृतक के पिता राजकुमार मेहता के अनुसार, घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से घटनास्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें पूरा सहयोग मिलने का भरोसा दिया गया है। वहीं पुलिस ने मंगलवार को नामजद आरोपी बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - माघ मेला 2026: रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह जारी, हर रोज डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु कर रहे दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल बोले: पूरे देश की ताकत सिर्फ अपने हाथों में चाहते हैं नरेंद्र मोदी, जमीन के साथ छीने जा रहे हैं आपके हक


रियल एस्टेट कंपनी एमजेड विजटाउन प्लानर्स लिमिटेड के सीईओ और बिल्डर अभय कुमार की गिरफ्तारी लापरवाही, गैर इरादतन हत्या और जान जोखिम में डालने जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज एफआईआर के बाद हुई है। इससे पहले सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम. को पद से हटा दिया गया था। ट्रैफिक सेल के अवर अभियंता नवीन कुमार को बर्खास्त कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed