फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Babu of Consolidation Department dies after being shot in the head, murder charge; revolver was in hi

लखनऊ: सिर पर गोली लगने से चकबंदी विभाग के बाबू की मौत, हत्या का आरोप; हाथ में थी रिवॉल्वर

Wed, 30 Jul 2025 11:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 30 Jul 2025 11:14 PM IST
सार

Murder in Lucknow: उत्तर प्रदेश चकबंदी निदेशालय मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व चकबदी मुख्यालय में तैनात बाबू  राजकुमार सिंह का शव प्लाट में मिला।

विज्ञापन
Lucknow: Babu of Consolidation Department dies after being shot in the head, murder charge; revolver was in hi
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश चकबंदी निदेशालय मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व चकबंदी मुख्यालय में तैनात बाबू आशियाना सेक्टर-जे निवासी राजकुमार सिंह (52) का शव बुधवार शाम शहीद पथ स्थित उनके प्लाट के कमरे में पड़ा मिला। उनके सिर में गोली लगी थी और दाहिने हाथ में रिवाल्वर मौजूद था। परिजनों ने उनकी हत्या का आरोप लगाया है। राजकुमार सिंह पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बेहद करीबी थे। सूचना पर धनंजय सिंह, पूर्व राज्यमंत्री राणा अजीत सिंह सहित कई सफेदपोश लोग भी पहुंचे। पुलिस राजकुमार सिंह की मौत को फिलहाल आत्महत्या बता रही है।

विज्ञापन


राजकुमार सिंह के भाई पंकज सिंह ने बताया कि भाई मूल रूप से निगोहां के करनपुर गांव के रहने वाले थे। बुधवार सुबह करीब दस बजे वह ड्राइवर अंबेडकरनगर निवासी केशव राम यादव के साथ काम की बात कहकर निकले थे। वह घर से अंसल निवासी दोस्त एलएन ओझा के फ्लैट पर पहुंचे और कुछ देर बातचीत करने के बाद वहां से चले गए। जाते हुए राजकुमार सिंह ने कहा था कि नींद पूरी नहीं हुई है। राजकुमार सिंह करीब एक बजे शहीद पथ स्थित विंड क्लब के सामने अपने प्लाट पर पहुंचे। उन्होंने ड्राइवर को कार में ही रोक दिया और खुद प्लाट में बने कमरे में चले गए।
विज्ञापन


चालक ने किया फोन, नहीं उठाया, अंदर जाकर देखा तो मिला शव
राजकुमार सिंह का चालक कार में उनके वापस आने का काफी देर तक इंतजार करता रहा। करीब पांच बजे उसने उनको फोन भी किया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। थोड़ी देर के बाद चालक कमरे के अंदर पहुंचा तो राजकुमार सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा था। उनके दाहिने हाथ में रिवाल्वर मौजूद थी। चालक की सूचना पर परिजन व पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। फॉरेंसिक जांच के बाद पुलिस ने रिवाल्वर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने बताया आत्महत्या
राजकुमार सिंह की मौत के मामले में भाई पंकज व परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, पर उन लोगों ने किसी का नाम नहीं लिया है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया राजकुमार सिंह की मौत आत्महत्या लगी रही है। उनके पास से मिली रिवाल्वर लाइसेंसी लगी रही है। पुलिस राजकुमार सिंह के चालक से पूछताछ कर रही है। परिजनों का कहना है कि राजकुमार सिंह के पास लाइसेंसी असलहा नहीं था। उसके पास असलहा कहां से आया किसी को कुछ नहीं पता। परिजनों का कहना है कि राजकुमार सिंह आत्महत्या नहीं कर सकते हैं और आत्महत्या के पीछे क्यों वजह भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed