फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Ansal's electricity cut due to arrears of 7.68 crores, had to deposit 20 lakhs immediately; services

लखनऊ: 7.68 करोड़ के बकाये पर कटी अंसल की बिजली, तत्काल जमा करने पड़े 20 लाख; बहाल हुईं सेवाएं

Sat, 05 Apr 2025 08:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 05 Apr 2025 08:58 PM IST
सार

 Ansal electricity cut off: लखनऊ की अंसल टाउनशिप लगातार विवादों में है। एक के बाद एक कई मुकदमों के बाद आज यहां की बिजली काट दी गई। अंसल पर आठ करोड़ के करीब बिजली का बकाया है। 

विज्ञापन
Lucknow: Ansal's electricity cut due to arrears of 7.68 crores, had to deposit 20 lakhs immediately; services
अंसल की बिजली काटी गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 लेसा ने शनिवार को अंसल सुशांत गोल्फ सिटी टाउनशिप की 7.68 करोड़ रुपये के बाकी बिल पर बिजली को काट दिया। इससे 5000 परिवारों एवं कारोबारियों की करीब 25 हजार की आबादी बिजली संकट की चपेट में आ गई। हालांकि, अंसल टाउनशिप के शत प्रतिशत उपभोक्ता जनरेटर एवं इनवर्टर सुविधा युक्त हैं, मगर इससे बंगले, फ्लैट एवं व्यावसायिक शोरूमों का फुल बिजली लोड चलना संभव नहीं हो सका। इसके लिए उपभोक्ताओं को बिजली कटौती करनी पड़ी। अंसल के द्वारा 20 लाख रुपये का आंशिक भुगतान किया गया तो कनेक्शन को जोड़ा गया। यह बिजली दोपहर 12:20 बजे कटी और शाम 4:50 बजे चालू हो पाई।

विज्ञापन


राजभवन खंड के एक्सईएन अनुज कुमार ने शनिवार को बताया कि मेसर्स अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के कनेक्शन पर 7.68 करोड़ रुपये की देनदारी में 4.76 करोड़ रुपये मार्च एवं 2.91 करोड़ रुपये अप्रैल की हैं। अंसल के द्वारा महज 10 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। जबकि अंसल टाउनशिप में औसतन रोजाना 10 लाख रुपये की बिजली का उपभोग किया जा रहा है। एक्सईएन ने यह भी बताया कि रिसीवर के द्वारा अंसल की तरफ से लिखित रूप से आश्वस्त किया गया कि 25 फरवरी 2025 के बाद बिजली बिल का जो भी एरियर है, उसका भुगतान कराएंगे। इस आश्वासन पर कटी बिजली को जोड़ा गया।
विज्ञापन


सीज खाते में पहुंच रहे प्रति माह तीन करोड़
एक्सईएन ने यह भी बताया कि अंसल टाउनशिप में लगभग जो 5000 घरेलू व व्यावसायिक प्रीपेड बिजली कनेक्शन है। उपभोक्ताओं को बिजली का उपभोग करने के लिए एडवांस में मीटर को रिचार्ज करना पड़ता है। मगर, जब भी मीटर को रिचार्ज करते तो बिजली कीमत अंसल के उसी खाते में जा रही जो सीज है। अंसल प्रति माह औसतन तीन करोड़ रुपये की बिजली जला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed