फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Alvida ki namaz today, the end of Ramzan will be announced; Eid will be celebrated on March 31

Lucknow News: अलविदा की आखिरी नमाज के साथ आज होगा रमजान की रुखसती का एलान, ड्रोन से होगी निगरानी

Fri, 28 Mar 2025 11:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 28 Mar 2025 11:11 AM IST
सार

Alvida ki namaz: रमजान की अलविदा नमाज शहर के अलग-अलग मस्जिदों में आज पढ़ी जाएगी। इसी के साथ रमजान के रुखसत होने का एलान कर दिया जाएगा। 

 

विज्ञापन
Lucknow: Alvida ki namaz today, the end of Ramzan will be announced; Eid will be celebrated on March 31
आज होगी रमजान की अंतिम नमाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

End Of Ramzan: रमजान उल मुबारक के आखिरी जुमा में अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। अलविदा की नमाज में रमजान के रुखसत होने का एलान हो जाएगा। नमाज के लिए शहर की मस्जिदों में तैयारी पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


सुन्नी समुदाय की सबसे बड़ी जमात को टीले वाली मस्जिद में अलविदा की नमाज दोपहर डेढ़ बजे मस्जिद के इमाम मौलाना शाह फजलुल मन्नान रहमानी अदा कराएंगे। आसिफी इमामबाड़े में दोपहर 12ः10 बजे मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी अदा कराएंगे।
विज्ञापन


ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली दोपहर 12ः45 बजे नमाज पढ़ाएंगे। दारुल उलूम नदवतुल उलमा और शाहमीना शाह दरगाह मस्जिद में दोपहर एक बजे अलविदा की नमाज होगी। लखनऊ के साथ देश भर में 31 मार्च को ईद मनाए जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलविदा की नमाज के बाद मनेगा कुदस दिवस

फलस्तीन पर इस्राइल कब्जे और गाजा जारी इस्राइल नरसंहार के विरोध और किब्ला ए अव्वल बैतुल मुकद्दस की पुन: वापसी के लिए शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद विश्व कुदस दिवस मनाया जाएगा। मजलिसे उलमा ए हिंद की ओर से आसिफी इमामबाड़े में प्रदर्शन कर किया जाएगा।

अलविदा की नमाज के दौरान ड्रोन से होगी निगरानी

 अलविदा की नमाज को देखते हुए शहर को पांच जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। 64 हॉटस्पॉट भी चिह्नित किए गए हैं। नमाज के दौरान ड्रोन से निगरानी की जाएगी। एक हजार पुलिसकर्मी, 12 पुलिस अधिकारी और नौ कंपनी पीएसी तैनात की गई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रहेगी। बृहस्पतिवार को पुराने शहर के संवेदनशील स्थलों पर फ्लैग मार्च किया।

यह भी पढ़ें: Rana Sanga Controversy: सांसद के घर पर हमले से सियासत गरमाई, संसद से सड़क तक आंदोलन करेगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed