फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Akhilesh Yadav said, the government should take strict action against those making provocative statements

लखनऊ : अखिलेश यादव ने कहा, भड़काऊ बयानबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे सरकार

Fri, 10 Jun 2022 08:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Jun 2022 08:18 PM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भारत का संविधान सभी धर्मों के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी देता है। यहां किसी धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को आहत करने का कोई भी प्रयास निंदनीय है और उसकी स्वीकृति नहीं दी जा सकती है।

विज्ञापन
Lucknow: Akhilesh Yadav said, the government should take strict action against those making provocative statements
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि देश-प्रदेश आज संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन लापरवाह है। भारत का संविधान सभी धर्मों के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी देता है। यहां किसी धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को आहत करने का कोई भी प्रयास निंदनीय है और उसकी स्वीकृति नहीं दी जा सकती है। सरकार को भड़काऊ बयानबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने में देर नहीं करनी चाहिए ताकि आहत भावनाओं का सम्मान हो सके।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने बयान जारी करते हुए कहा कि खासकर उत्तर प्रदेश अनेकता में एकता और गंगा-जमुनी सभ्यता, संस्कृति वाला प्रदेश है। यहां बहुधर्मी, बहुभाषी और बहुसंस्कृतियों, परम्पराओं के लोग रहते हैं। इनके बीच सद्भावना और सौहार्द से ही अमन-चैन बना रह सकता है। परस्पर एक दूसरे की भावनाओं के सम्मान और समन्वय से ही समाज में शांति रह सकती है।
विज्ञापन


दुर्भाग्य से देश में पिछले कुछ समय से संविधान की मूल भावना के विरुद्ध आचरण होता दिखाई दे रहा है। नफरत और समाज को बंटवारे की कोशिशें होती हैं। इससे परस्पर वैमनस्य और असुरक्षा की भावना को बढ़त मिली है। सरकार को इस संबंध में विशेष सतर्कता बरतते हुए आदर्श राजधर्म का पालन करना चाहिए। समाज के हर वर्ग और संप्रदाय के मान सम्मान की रक्षा भाजपा सरकार का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनता से समाजवादी पार्टी की अपील है कि वह सब्र से काम ले और शांति का वातावरण बनाने में सहयोग करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed