फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Akhilesh allegation- country economy ruined by the wrong policies of the government

Lucknow : अखिलेश का आरोप- सरकार की गलत नीतियों से बर्बाद हुई देश की अर्थव्यवस्था, जनहितों की अनदेखी

Fri, 03 Feb 2023 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lucknow: Akhilesh allegation- country economy ruined by the wrong policies of the government
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए केंद्र सरकार ने लोकलुभावन बजट पेश करने का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के बुनियादी मुद्दों को दर किनार कर दिया है। जनता का ध्यान बंटाने के लिए कुछ घोषणाएं करके चुप्पी साध ली है।

विज्ञापन


 उन्होंने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पर चंद पूंजीपतियों का कब्जा है। भाजपा राष्ट्रीय संपत्तियों को उन्हीं के हाथों बेच रही हैं। एक बड़े उद्योगपति का सरकारी संरक्षण की बदौलत साम्राज्य खड़ा हो गया। ऑक्सफैम इंटरनेशनल की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में एक फीसदी अमीरों के पास देश की 40 प्रतिशत से अधिक संपत्ति पर कब्जा है।
विज्ञापन


देश की आधी से ज्यादा आबादी का सिर्फ  3 प्रतिशत हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 में महंगाई कम करने के वादे किए, लेकिन वह यह बात भूल गए हैं। देश कई साल पीछे चला गया है। 2024 में जनता भाजपा को 80 सीटों पर हराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed