फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow airport

Lucknow News: एयरपोर्ट पर यात्रियों को बताए स्वाइन फ्लू से बचाव के तरीके

Fri, 18 Sep 2026 06:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
lucknow airport

विज्ञापन
जागरुकता सत्र में एयरलाइन, एयरपोर्ट प्रशासन की टीम भी रही शामिल
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्वाइन फ्लू व मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीके यात्रियों को बताए गए। एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की ओर से जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बीमारियों के बाबत यात्रियों के सवालों के भी जवाब दिए गए।

सत्र को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण क्षेत्रीय निदेशक डॉ. सैयद  जुल्फेकार अहमद ने यात्रियों को एच1एन1 इन्फ्लुएंजा और मौसमी बीमारियों के प्रमुख लक्षणों की जानकारी दी। साथ ही उनसे बचाव के उपायों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. निश्चय केसरी व जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. जय यादव सहित एयरलाइनों, इमिग्रेशन, कस्टम्स व ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। प्रतिभागियों को हाथों की स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया गया। उन्हें श्वसन संबंधी शिष्टाचार के बारे में भी बताया गया। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक निवारक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सत्र का उद्देश्य स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी निवारक उपायों को प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed