फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: After stealing from a jeweler, the thieves went to Manali for fun and were caught on their return.

Lucknow: ज्वैलर के यहां चोरी करने के बाद मौज-मस्ती करने मनाली गए थे चोर, वापस लौटे तो इस तरह धरे गए

Sun, 26 Oct 2025 07:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Oct 2025 07:57 PM IST
सार

सराफ के यहां चोरी करने के बाद आरोपी मनाली घूमने के लिए गए हुए थे। वो वापस लौटे तो पुलिस ने पहले से ही उनके लिए जाल बिछा रखा था। 

विज्ञापन
Lucknow: After stealing from a jeweler, the thieves went to Manali for fun and were caught on their return.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के बाजारखाला के भवानीगंज निवासी सराफ सनी सोनी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के चार आरोपियों को बाजारखाला पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी किए गए एक लाख रुपये, आधा किलो चांदी के जेवर और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक मिली है।

विज्ञापन


एडीसीपी पश्चिम धनंजय कुशवाहा ने बताया कि सनी के पुराने मकान का ताला तोड़कर चोर 13 अक्तूबर की देर रात डेढ़ लाख रुपये और सोने व चांदी के जेवर चोरी कर ले गए थे। सनी ने 14 अक्तूबर को बाजारखाला थाने में केस दर्ज कराया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को बाइक सवार चार चोरों की फुटेज मिली थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सर्दियां आते ही बदल गई रामलला की दिनचर्या, आरती-शयन के साथ भोग में भी हुआ बदलाव; खाने में मिलेगा पूड़ी हलुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रेलवे के दावों का निकला दम: ट्रेनों में फूल रहीं यात्रियों की सांसें; अव्यवस्थाएं ढकने को फोटो-वीडियो पर बैन


फुटेज व सर्विलांस की मदद से शनिवार देर रात पुलिस ने भूसा मंडी के पास से चार आरोपियों मड़ियांव निवासी असगर अली, अब्दुल रहमान, फहद अहमद और अरसू को गिरफ्तार किया। आरोपी असगर अली पेशेवर चोर है। उसके खिलाफ पहले से मड़ियांव थाने में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह दो अक्तूबर को जमानत पर रिहा होकर आया था। इसके बाद उसने तीन साथियों के साथ मिलकर सराफ के पुराने घर की रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया।

कैब बुक कर भाग गए थे मनाली
इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद अगले ही दिन वे लोग कैब बुक कर चोरी के रुपये से मौज-मस्ती करने मनाली चले गए थे। वहां पहुंचकर वे लोग होटल में रुके थे। वापस लौटते ही पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उन्हें ट्रेस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed