{"_id":"66bdaac247f6993268003cdd","slug":"lucknow-adj-fell-ill-after-eating-laddu-had-to-be-admitted-sister-and-maid-also-fell-ill-2024-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लड्डू खाकर बेहोश हुईं महिला जज... अदालत में गिरीं, तीन दिन से अस्पताल में; दुकान मालिक-कर्मचारियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लड्डू खाकर बेहोश हुईं महिला जज... अदालत में गिरीं, तीन दिन से अस्पताल में; दुकान मालिक-कर्मचारियों पर केस
Thu, 15 Aug 2024 01:27 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:27 PM IST
सार
लखनऊ में बूंदी के लड्डू खाकर एडीजे बीमार हो गईं। कोर्ट में बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बहन और नौकरानी भी बीमार हो गई। दुकान मालिक और कर्मचारियों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ एडीजी बीमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नीलकंठ स्वीट्स के मालिक व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि यहां से खरीदे बूंदी के लड्डू खाने से लखनऊ जिला न्यायालय में तैनात एडिशनल जिला जज (एडीजे) कु. मंजुला सरकार, उनकी बहन व नौकरानी बीमार हो गई। एडीजे को तो अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
पुलिस से की शिकायत के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार निवासी एडीजे मंजुला सरकार ने 31 जुलाई को शाम साढ़े विजयखंड स्थित मिठाई की दुकान से 250 ग्राम बूंदी के लड्डू और अन्य मिठाई खरीदी थी। घर पहुंचकर उन्होंने, उनकी बहन मधुलिका और नौकरानी अनीता ने लड्डू खाए। तीनों की तबियत बिगड़ गई।
पुलिस से की शिकायत के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार निवासी एडीजे मंजुला सरकार ने 31 जुलाई को शाम साढ़े छह बजे विजयखंड स्थित मिठाई की दुकान से 250 ग्राम बूंदी के लड्डू, दो छोटे घेवर, अंदरसे, समोसे और पानी के बताशे खरीदे। घर पहुंचकर उन्होंने व उनकी बहन मधुलिका और नौकरानी अनीता ने लड्डू खाए।
विज्ञापन
आधे घंटे बाद तीनों के पेट में दर्द शुरू हो गया, जिसे इन्होंने नजरअंदाज कर दिया। एडीजे अगले दिन जिला न्यायालय पहुंचीं तो उन्हें सेहत ठीक नहीं लगी। तीन अगस्त को उनकी फिर से कोर्ट में तबीयत बिगड़ गई। लंच के बाद विश्राम कक्ष में वह अचानक बेहोश हो गईं। आनन-फानन उन्हें गोमतीनगर विस्तार के हेल्थ सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें गेस्ट्रोएंटेरिक इन्फेक्शन हो गया है। तीन दिन अस्पताल में रहने के बाद भी उनका इलाज जारी है। इस पर अब तक 62 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं।
एडीजे ने मंगलवार को गोमतीनगर थाने में नीलकंठ स्वीट्स के मालिक व कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि जल्द पूछताछ की जाएगी।