{"_id":"609504dd8ebc3ee9255df9ac","slug":"lucknow-additional-recovery-caught-in-sahara-and-mayo-hospital-revealed-in-surprise-inspection-of-officer-in-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : सहारा व मेयो अस्पताल में पकड़ी अतिरिक्त वसूली, प्रभारी अधिकारी के औचक निरीक्षण में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : सहारा व मेयो अस्पताल में पकड़ी अतिरिक्त वसूली, प्रभारी अधिकारी के औचक निरीक्षण में खुलासा
Fri, 07 May 2021 02:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 07 May 2021 02:44 PM IST
सार
औचक निरीक्षण पर निकलीं प्रभारी अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने गोमतीनगर स्थित सहारा व मेयो अस्पताल में अतिरिक्त शुल्क वसूली होते हुए पकड़ी।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विस्तार
औचक निरीक्षण पर निकलीं प्रभारी अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने गोमतीनगर स्थित सहारा व मेयो अस्पताल में अतिरिक्त शुल्क वसूली होते हुए पकड़ी। उन्होंने नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए कि तत्काल शासनादेश के अनुसार ही शुल्क वसूला जाए। ऐसा न करने पर एपेडेमिक एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रभारी अधिकारी सबसे पहले गोमतीनगर स्थित सहारा अस्पताल पहुंचीं। यहां बिलिंग काउंटर डिस्चार्ज किए हुए रोगियों के बिल का विवरण देखने पर पता चला कि अस्पताल द्वारा कंसलटेंसी, फार्मा (मेडिसिन), प्रोसिजरल चार्जेस आदि हेड में अतिरिक्त भुगतान कराया जा रहा है। साथ ही आरटीपीसीआर जांच के लिए भी अधिक शुल्क वसूली होती पायी गई। इसके बाद प्रभारी अधिकारी ने मेयो अस्पताल का दौरा किया।
विज्ञापन
डिस्चार्ज मरीजों के बिलों से पता चला कि आरटीपीसीआर टेस्ट शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही हो रहा है। हालांकि अस्पताल द्वारा फार्मा चार्जेस (मेडिसिन) और ऑक्सीजन का अतिरिक्त हेड बना कर अतिरिक्त शुल्क रोगियों से लिया जाता पाया गया। इस पर प्रभारी अधिकारी ने यहां भी शासन द्वारा निर्धारित शुल्क ही वसूलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन