फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A surgical passage was created for defecation through the stomach, the two and a half year old rape v

Lucknow: सर्जरी कर पेट के रास्ते बनाया शौच का मार्ग, ढाई साल की दुष्कर्म पीड़िता का केजीएमयू में चल रहा इलाज

Fri, 06 Jun 2025 10:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Jun 2025 10:23 PM IST
सार

ढाई साल की दुष्कर्म पीड़िता का केजीएमयू में इलाज किया जा रहा है। पीड़िता के निजी अंगों में गहरे जख्म हो गए हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बच्ची की स्थिति पर नजर बनाए है।

विज्ञापन
Lucknow: A surgical passage was created for defecation through the stomach, the two and a half year old rape v
- फोटो : amar ujala

विस्तार

केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में भर्ती ढाई साल की दुष्कर्म पीड़िता की शुक्रवार को सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने संक्रमण से बचाने के लिए पेट के रास्ते शौच का वैकल्पिक मार्ग बनाया है। निजी अंगों में गहरे जख्म होने के कारण फिलहाल सर्जरी संभव नहीं है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बच्ची की स्थिति पर नजर बनाए है।

विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने मासूम को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे केजीएमयू रेफर किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. जेडी रावत की निगरानी में इलाज चल रहा है। हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


डॉ. रावत ने बताया कि बच्ची को संक्रमण से बचाने के लिए शौच का कृत्रिम मार्ग बनाया गया है। निजी अंगों पर ड्रेसिंग करने के साथ एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं। बच्ची को कम से कम एक हफ्ते तक निगरानी में रखा जाएगा। दूसरा ऑपरेशन दो से तीन महीने बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed