फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : A student coined the story of his kidnap and demand ransom from his father.

Lucknow : छात्र ने खुद के अपहरण की कहानी रची, पिता को मैसेज भेजकर मांगी दो करोड़ की फिरौती

Sun, 22 Sep 2024 10:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 22 Sep 2024 10:56 AM IST
सार

पुलिस जांच कर ही रही थी कि शाम छह बजे मोबाइल ऑन हुआ और पिता के नंबर पर मैसेज आया। इसमें लिखा था कि...पापा मेरा अपहरण कर लिया... 2 करोड़ रुपयों का इंतजाम करो...बाकी बाद में बताएंगे।

विज्ञापन
Lucknow : A student coined the story of his kidnap and demand ransom from his father.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

आलमबाग निवासी 23 वर्षीय होटल मैनेजमेंट के छात्र ने दो दोस्तों संग मिलकर खुद के अपहरण की कहानी रची। पिता को मैसेज भेजकर दो करोड़ की फिरौती मांगी। दोस्तों को जब पता चला कि पुलिस तफ्तीश कर रही है तो दोनों उसका मोबाइल लेने के बाद घर में ताला बंद कर चले गए।

विज्ञापन


छात्र ने वहां से गुजर रहे दूधिये के जरिये पिता को कॉल कराई। साथ में पुलिस पहुंची। सख्ती से पूछताछ हुई तो छात्र ने पूरी कहानी बताई। फिलहाल पुलिस ने छात्र को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है। तहरीर न मिलने की वजह से कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक छात्र के पिता कार के शोरूम में जनरल मैनेजर हैं। 19 सितंबर की सुबह छात्र दो दोस्तों संग दिन में घूमने गया था। रात को वह सरोजनीनगर के वास्तुपुरम में दोस्त के कमरे पर ही रुक गया था। उसका मोबाइल भी बंद था। 20 सितंबर की दोपहर को पिता ने आलमबाग थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई।


पुलिस जांच कर ही रही थी कि शाम छह बजे मोबाइल ऑन हुआ और पिता के नंबर पर मैसेज आया। इसमें लिखा था कि...पापा मेरा अपहरण कर लिया... 2 करोड़ रुपयों का इंतजाम करो...बाकी बाद में बताएंगे। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। शनिवार सुबह आठ बजे एक शख्स की कॉल आई कि आपका बेटा एक घर में बंद है। परिजन और पुलिस सरोजनीनगर के वास्तुपुरम पहुंचे। ताला तोड़कर भीतर गए, वहां वह छात्र मौजूद था।

इस तरह बनाई कहानी, डर गए दोस्त
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि छात्र के साथ उसके दो दोस्त थे। एक दोस्त उसी के घर में किराये पर जिम चलाता है। फिरौती का मैसेज करने के दौरान तीनों उस मकान में थे। पूछताछ में बताया कि वह डर गए थे कि फंस जाएंगे। उनका कहना था कि छात्र ने ही पूरी साजिश रची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed