फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A soldier deployed for the security of Lucknow airport committed suicide.

Lucknow: लखनऊ एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात जवान ने किया सुसाइड, रात नौ बजे निकला था ड्यूटी करने

Thu, 02 Oct 2025 03:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सरोजनीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सरोजनीनगर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Oct 2025 03:42 PM IST
सार

जवान विक्रम सिंह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट स्थित एटीसी उपकरण सुरक्षा में ड्यूटी करता था। जवान धर्मपाल जब सुबह उसे रिलीव करने पहुंचा तो विक्रम का शव लटकता मिला।

विज्ञापन
Lucknow: A soldier deployed for the security of Lucknow airport committed suicide.
मृतक जवान विक्रम सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर स्थित अमौसी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के उपकरणों की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड विक्रम सिंह (45) ने बुधवार देर रात आत्महत्या कर ली। उनका शव बृहस्पतिवार सुबह एटीसी के कक्ष में फंदे पर लटका मिला। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पांडेय के मुताबिक, विक्रम सिंह मूल रूप से इटावा के चौबिया करई गांव के रहने वाले थे। वह पत्नी नेहा सिंह के साथ सरोजनीनगर के नवीन गौरी में किराये के मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह होमगार्ड धर्मपाल ड्यूटी पर पहुंचे तो कक्ष का दरवाजा अंदर से बंद था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भव्य पंडाल में मां दुर्गा की पूजा के बाद खेला सिंदूर, ढोल नगाड़ों के साथ निकाली विसर्जन यात्रा, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बलरामपुर में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, रामलीला देखकर वापस लौट रहे थे


काफी देर तक अंदर से कोई उत्तर न मिलने पर पुलिस और होमगार्ड कमांडेंट अमरेश सिंह को घटना की जानकारी दी। पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ दरवाजा तोड़ा गया। लोग जब अंदर पहुंचे तो विक्रम का शव रस्सी से फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने विक्रम के परिजनों को खबर दी।

एसीपी ने बताया कि पुलिस ने छानबीन के लिए उनके मोबाइल फोन को कब्जे में लिया है। पुलिस कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप मेसेज की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।

तीन होमगार्ड करते हैं ड्यूटी

होमगार्ड कमांडेंट अमरेश सिंह के मुताबिक एयरपोर्ट अथॉरिटी में 10 होमगार्ड की ड्यूटी लगी है। आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में तीन जवानों की ड्यूटी लगती है। बुधवार शाम चार बजे से रात 12 बजे तक पवन गोस्वामी की ड्यूटी थी। इसके बाद विक्रम ड्यूटी पर पहुंचे। सुबह होमगार्ड धर्मपाल जब ड्यूटी के लिए पहुंचे तो घटना का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed