फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A sack full of debris fell on a young man's head, causing his head to explode.

Lucknow: मलबे से भरी बोरी युवक के सिर पर गिरी, सिर फटने से मौत

Tue, 26 May 2026 10:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 26 May 2026 10:32 PM IST
सार

मकान की दूसरी मंजिल से बिना देखे मलबे से भरी बोरी सड़क पर फेंकी गई। यह बोरी देवरिया के कुंडौली निवासी कार शोरूम कर्मचारी अनूप कुमार सिंह के ऊपर गिरी। इससे उनका सिर फट गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े।

विज्ञापन
Lucknow: A sack full of debris fell on a young man's head, causing his head to explode.
सिर पर मलबा गिरने से युवक की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के चिनहट में मंगलवार सुबह निर्माणाधीन मकान से लापरवाही से फेंके गए मलबे से शोरूम कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी के घरवालों ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि नौबस्ता कला निवासी विशाल तिवारी घर के पास मकान बनवा रहे हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मकान की दूसरी मंजिल से बिना देखे मलबे से भरी बोरी सड़क पर फेंकी गई। यह बोरी देवरिया के कुंडौली निवासी कार शोरूम कर्मचारी अनूप कुमार सिंह के ऊपर गिरी। इससे उनका सिर फट गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल अनूप को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अनूप के मोबाइल से उनके घरवालों को घटना की जानकारी दी। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने मकान मालिक विशाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed