{"_id":"69a11f593cd05ac9d30684b6","slug":"lucknow-a-grand-procession-will-be-taken-out-on-the-occasion-of-lord-jhulelal-jayanti-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: भगवान झूलेलाल जयंती पर निकलेगी भव्य भव्य शोभा यात्रा, बैठक में आयोजन को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: भगवान झूलेलाल जयंती पर निकलेगी भव्य भव्य शोभा यात्रा, बैठक में आयोजन को लेकर हुई चर्चा
Fri, 27 Feb 2026 10:06 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 27 Feb 2026 10:06 AM IST
सार
भगवान झूलेलाल जयंती पर भव्य आयोजन की तैयारियों में सिन्धी समाज जुट गया है। लगातार हो रही बैठकों में इसे भव्य बनाए जाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
बैठक में शामिल हुए सिंधी समाज के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान झूलेलाल जयंती पर भव्य आयोजन की तैयारियों में सिन्धी समाज जुट गया है। लगातार हो रही बैठकों में इसे भव्य बनाए जाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है साथ ही झूले लाल जयंती वाले दिन राजधानी लखनऊ में भव्य शोभा यात्रा सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों से निकली जाएगी जिसमें महिलाएं बड़ी संख्या में स्कूटर से शोभा यात्रा में शामिल होंगी। शोभायात्रा में सिन्धी डांडिया और नित्य सिन्धी भांगड़ा सहित भगवान झूलेलाल जी की बड़ी प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहती है। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी ने बताया कि बैठक में मौजूद सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए। इसके अलावा 20 मार्च को जयंती से 10 दिन पूर्व हर एक रोज सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में जैसे शिव शान्ति आश्रम, वीआईपी रोड, गोदड़ी वाला धाम सेवा मंडल, एस एस धाम एल डी ए, अलीगंज पूज्य सिन्धी पंचायत विकास नगर , शुभम सिटी झूले लाल मंदिर, पूज्य झूलेलाल पंचायत मवैया, झूले मन्दिर राजा जी पुरम, सिंधु नगर सिन्धी पंचायत कृष्णानगर , इंद्रा नगर झूले लाल मंदिर, हरिओम मंदिर सहित सभी मंदिरों में लगातार पूजा अर्चना और भंडारे के आयोजन कार्यक्रम चलते रहेंगे।
विज्ञापन
मेले में स्वादिष्ट पकवानों के व्यंजन के बड़ी संख्या में स्टॉल लगेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समाज के कुछ वरिष्ठ लोगों को सम्मान मिलेगा। बैठक में मुख्य रूप से मोहन दास लदानी, नानक चंद लखमानी, राजा राम भावननी, मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भावनानी, श्याम कृषनानी, सुरेश छबलानी, राजू जसवानी, सतीश लखमानी, हंसराज राजपाल, सतीश लखमानी, सुदाम चंद, विक्की दयालनी, आनंद खत्री, भीमेश अठवानी, कपिल सवलानी, मुकेश केवलानी, नितेश मद्यान, पुनीत बतरा, इंदर कालाणी, चरण अहुजा, पुलकित राजपाल, राजा राजपाल मुखी, कन्हैयालाल चांदवानी, संतोष हिरवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन