{"_id":"683c1507c60739895602b9f5","slug":"lucknow-a-fraudster-posed-as-dm-siddharthnagar-and-extorted-rs-90-000-from-a-student-case-registered-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: खुद को डीएम सिद्धार्थनगर बताकर जालसाज ने छात्रा से 90 हजार ऐंठे, दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: खुद को डीएम सिद्धार्थनगर बताकर जालसाज ने छात्रा से 90 हजार ऐंठे, दर्ज कराया केस
Sun, 01 Jun 2025 02:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Jun 2025 02:23 PM IST
सार
ठग ने फर्नीचर बेचने के नाम पर छात्रा से 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले में गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर ठग ने खुद को डीएम सिद्धार्थनगर बताकर गौतमपल्ली निवासी छात्रा से 90 हजार रुपये ऐंठ लिए। ठगी की जानकारी होने पर शुक्रवार को पीड़िता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गोरखपुर के खजनी की रहने वाली छात्रा लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ती है। उनके मुताबिक, 28 मई को शाम चार बजे उनके पास फूफा की कॉल आई थी। फूफा ने उनसे कहा कि डीएम सिद्धार्थनगर तुम्हारे पते पर फर्नीचर पार्सल कर रहे हैं। वह उसे रिसीव करने के बाद 90 हजार का भुगतान कर दें। फूफा ने उन्हें एक बैंक खाते की डिटेल भेजी।
विज्ञापन
मगर, पार्सल रिसीव करने से पहले ही छात्रा ने उसी दिन 90 हजार खाते में भेज दिए। इसके कुछ देर बाद छात्रा को उनके फूफा ने कॉल कर बताया कि उनके पास साइबर ठग की कॉल आई थी। ठग ने खुद को डीएम सिद्धार्थनगर बताकर अपना फर्नीचर उन्हें बेचने की बात कही थी।
विज्ञापन
ठग की बातों में वह फंस गए और ठगी का शिकार हो गए हैं। यह सुन छात्रा दंग रह गई। छात्रा और उनका फूफा ने जब डीएम से संपर्क किया तो उन्होंने न तो किसी तरह की कॉल करने और न पार्सल भेजने की बात कही।
ऐसे में छात्रा ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई साथ ही गौतमपल्ली पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर पंकज कुमार अम्बष्ट ने बताया कि पीड़िता ने जिस बैंक खाते में रकम ट्रांसफर की है उसका ब्योरा निकाला जा रहा है।