फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A five storey building was shown as a three storey and electricity connection was given.

Lucknow: पांच मंजिल की इमारत को दर्शाया तीन का और कर दिया उजाला, बिल्डर को 15 लाख का फायदा

Thu, 10 Apr 2025 02:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Apr 2025 02:57 PM IST
सार

लखनऊ के हुसैनगंज में बिजली इंजीनियरों ने नियमों की अनदेखी करते हुए एक बिल्डर को फायदा पहुंचाया है। उन्होने 80 किलोवाट के लोड को 48 का दिखाकर कनेक्शन दे दिया।

विज्ञापन
Lucknow: A five storey building was shown as a three storey and electricity connection was given.
इसी इमारत में दिया गया बिजली कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हुसैनगंज खंड में बिजली विभाग के इंजीनियरों की एक मिलीभगत का मामला सामने आया है। यहां इंजीनियरों ने बिल्डर के फायदे के लिए कैंट रोड स्थित ओडियन सिनेमा के पास मौजूद डायना होम्स नामक पांच मंजिला इमारत के बिजली लोड को जानबूझकर तीन मंजिला कर दिया। असल में, इस इमारत का विद्युत लोड 80 किलोवाट था, लेकिन इंजीनियरों ने उसे 48 किलोवाट दिखाकर बिल्डर को फायदा पहुंचाया। इस प्रक्रिया से बिल्डर को करीब 15 लाख रुपये का फायदा हुआ है।

विज्ञापन


जब बिल्डर मोहम्मद शरीफ ने अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया तो पहले जेई रोशन पटेल ने विद्युत लोड की गणना 80 किलोवाट की थी, जिसमें 64 किलोवाट कॉमर्शियल और 16 किलोवाट घरेलू था, लेकिन बाद में बिना किसी औपचारिक जांच के लोड को 48 किलोवाट कर दिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  यूपी: पूरे प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि, सीएम ने दिए जिलाधिकारियों को भ्रमण और सर्वे के निर्देश; गेहूं की फसल को नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  लखनऊ: दिन में छाया रात के जैसा अंधेरा, कई क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं चलने से पारा एकदम से लुढ़का


बिजली इंजीनियरों ने 48 किलोवाट लोड स्वीकृत कर मोहम्मद शरीफ को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के कनेक्शन दे दिया। बिल्डर को न तो ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत पड़ी और न ही सिक्योरिटी राशि जमा करनी पड़ी। इंजीनियरों ने बिजली कनेक्शन का लोड सीधे सरकारी ट्रांसफार्मर पर डाल दिया, जिससे वह ओवरलोड हो गया। इससे सरकारी ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गया।

98,132 रुपये का बिल बाकी
बिजली इंजीनियरों ने जिस डायना होम्स का विद्युत लोड स्वीकृत कर कनेक्शन दिए उस परिसर पर पूर्व में ही बिल्डर के नाम के कनेक्शन पर 98,132 रुपये का बिल बकाया है। यह बकाया रकम जमा नहीं कराई गई।

एक्सईएन हुसैनगंज लखनऊ सेंट्रल जोन अरुण कुमार भारती का कहना है कि एलडीए स्वीकृत मानचित्र के आधार पर 48 किलोवाट विद्युत लोड की गणना हुई, उसकी रिपोर्ट आने पर स्वीकृत कर दिया। पूर्व में 80 किलोवाट किसने विद्युत लोड की गणना की, मेरी जानकारी में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed