{"_id":"6961c51d2ac8d04b780a7371","slug":"lucknow-a-constable-assaulted-a-woman-after-promising-marriage-and-defrauded-her-of-nine-lakh-rupees-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण, ठगे नौ लाख रुपये...इस तरह पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण, ठगे नौ लाख रुपये...इस तरह पकड़ा गया
Sat, 10 Jan 2026 08:49 AM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 10 Jan 2026 08:49 AM IST
सार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण और नौ लाख रुपये ठगने के आरोप में एसडीआरएफ में तैनात सिपाही शोभित भल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखनऊ में कानपुर ग्वालटोली निवासी युवती ने एसडीआरएफ में तैनात सिपाही शोभित भल्ला पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और मकान दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर बृहस्पतिवार हुसैनगंज थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सिपाही शोभित भल्ला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसओ हुसैनगंज शिवमंगल सिंह के अनुसार वर्ष 2024 में उनकी मेट्रीमोनियल साइट के माध्यम बहराइव के कोतवाली देहात नोवागढ़ी निवासी बिजनौर स्थित एसडीआरएफ मुख्यालय में तैनात सिपाही शोभित भल्ला से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। शोभित ने युवती से शादी करने का वादा दिया।
विज्ञापन
एक दिन आरोपी ने युवती को मिलने के लिए हुसैनगंज चारबाग स्थित रंगोली होटल बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मना करने पर शादी करने का आश्वासन दिया। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने युवती को लखनऊ में ही मकान दिलाने के नाम पर कई बार में नौ लाख रुपये भी ऐंठ लिए। सिपाही शोभित शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने लगा।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले युवती ने शोभित से शादी की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में आरोपी ने युवती से संपर्क बंद कर दिया। अपने साथ हुई इस घटना के संबंध में बृहस्पतिवार को युवती ने शोभित भल्ला के खिलाफ हुसैनगंज थाने में यौन शोषण और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने शुक्रवार आरोपी शोभित भल्ला को गिरफ्तार कर लिया।