{"_id":"693ff3ed198f19be270968ea","slug":"lucknow-800-vacancies-in-10-companies-opportunities-for-economically-weaker-youth-here-s-how-to-apply-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : 10 कंपनियों में 800 पदों पर भर्ती, आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को मौका; ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : 10 कंपनियों में 800 पदों पर भर्ती, आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को मौका; ऐसे करें आवेदन
Mon, 15 Dec 2025 05:11 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Mon, 15 Dec 2025 05:11 PM IST
सार
लखनऊ के अलीगंज आईटीआई परिसर में 19 दिसंबर को रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें 10 कंपनियां करीब 800 पदों पर भर्ती करेंगी। इस मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर तक योग्य आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को 10 से 25 हजार रुपये मासिक वेतन पर नौकरी का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
प्रदेश सरकार के हर घर नौकरी अभियान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में 19 दिसंबर को रोजगार मेला लगने जा रहा है। यहां 10 कंपनियों में करीब 800 पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंसा के अनुरूप कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और सेवायोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से आईटीआई परिसर में रोजगार मेला लगेगा।
विज्ञापन
यहां हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलीटेक्निक के साथ- साथ ही स्नातक और परास्नातक की शैक्षिक योग्यता लेने वाले युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। कंपनियों के मानक के अनुसार, शैक्षिक योग्यता के साथ आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को प्राथमिकता पर नौकरी दी जाएगी। युवाओं की उम्र 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड नोएडा, एजीआई ग्रीनपैक लिमिटेड हैदराबाद, वी विन लिमिटेड लखनऊ, इंडो ऑटो कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड गुजरात,डीलक्स बेयरिंग प्राइवेट लिमिटेड गुजरात, एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस लखनऊ, पेटीएम लखनऊ, सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड जैसलमेर राजस्थान,कैलिबेहर बिजनेस सपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ और कोहलर इंडिया कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ की कंपनी शामिल होगी।
कंपनियों में कुशल प्रशिक्षण और शैक्षिक योग्यता के आधार पर ट्रेनी, अप्रेंटिसशिप, टेक्नीशियन, स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन व अन्य पदों पर चयनित किया जाएगा। चयन युवाओं को 10000 से 25000 रुपये महीने का वेतन के साथ- साथ दोपहर का खाना व ड्रेस की सुविधा मिलेगी। प्लेसमेंट प्रभारी ने बताया कि इच्छुक युवा 19 दिसंबर को सुबह 9:30 से अलीगंज आईटीआई परिसर में उपस्थिति होकर योजना का लाभ ले सकते हैं।