{"_id":"69a93606072408e91b052a7a","slug":"lucknow-5000-girls-will-get-employment-opportunity-in-pink-rozgar-mahakumbh-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस 2026: पिंक रोजगार महाकुंभ में 5000 युवतियों को मिलेगा नौकरी का मौका, इंटरव्यू के बाद होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस 2026: पिंक रोजगार महाकुंभ में 5000 युवतियों को मिलेगा नौकरी का मौका, इंटरव्यू के बाद होगा चयन
Thu, 05 Mar 2026 01:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 05 Mar 2026 01:21 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में पिंक रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस महाकुंभ में ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू के बाद चयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में 8 मार्च को पिंक रोजगार महाकुंभ लगने जा रहा है। यहां कक्षा 12 से परास्नातक तक की योग्यता रखने वाली करीब 5000 युवतियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि इस वृहद रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और शिक्षित युवतियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में सीधे रोजगार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ रेल मंडल में लोको पायलट ने मेडिकल लीव बढ़वाने के लिए अधिकारी के सामने पैंट उतारी, वीडियो वायरल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तिहाड़ जेल से छूटने के बाद अमेठी पहुंचे एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष, एआई समिट के दौरान किया था प्रदर्शन
रोजगार महाकुंभ में ऑटोमोबाइल जैसे महिंद्रा, बजाज बैंकिंग और फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, ई-कॉमर्स जैसे फ्लिपकार्ट के अलावा आईटी और रिटेल सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां भी हिस्सा लेंगी। यहां 12वीं पास स्नातक,परोस्नातक, आईटीआई, पॉलीटेक्निक व डिप्लोमा धारक युवतियां रोजगार महाकुंभ में प्रतिभाग कर इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
उन्होंने बताया कि यह मेला विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों के लिए समर्पित है, जहां ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू और चयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इच्छुक युवतियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी के साथ समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।