फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow 4 dogs burn near janeshwar mishra park animal activist file complaint

लखनऊः पिल्लों को कुचलकर मारने के बाद तीन कुत्तों को जलाने की वारदात, मेनका गांधी ने ली जानकारी

Mon, 31 Aug 2020 04:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 31 Aug 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Lucknow 4 dogs burn near janeshwar mishra park animal activist file complaint
लखनऊ में कुत्तों को जलाकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता बढ़ती ही जा रही है। विभूतिखंड में पिल्लों को पैरों से कुचलकर मारने वाली युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोमवार सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास तीन कुत्तों को जलाने की खबर ने पशु प्रेमियों के होश उड़ा दिए। सोशल मीडिया पर जले हुए बेजुबानों के फोटो वायरल होने से आक्रोश फैल गया। एनिमल एक्टिविस्ट कामना पांडेय और पशु प्रेमी विशाल मिश्र ने गोमतीनगर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


मॉर्निंग वॉकर्स के मुताबिक, घटना सुबह तीन से चार बजे के बीच की है। जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर छह के पास अलग-अलग जगह पर तीन स्ट्रीट डॉग्स मृत अवस्था में मिलने पर लोगों को कुछ गड़बड़ लगा। शवों के पास जाने पर पता चला कि कुत्तों को जलाकर मारा गया है। इस घटना से मॉर्निंग वॉकर्स में सनसनी मच गई। लोगों ने घर जाकर पशु प्रेमियों को इसकी सूचना दी। पशु प्रेमी घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को बताया।
विज्ञापन


उन्होंने पार्क के गेट व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना की फुटेज मिलने की संभावना जताते हुए छानबीन की बात कही। हालांकि, पुलिस ने कुत्तों की मौत को स्वाभाविक बताते हुए मामला रफा-दफा करने का प्रयास किया। पशु प्रेमियों ने तर्क रखे लेकिन पुलिस ने एक न सुनी और चली गई। एनिमल एक्टिविस्ट कामना पांडेय का कहना है कि पुलिस ने जरा भी सहयोग नहीं किया। यहां तक कि पशुओं के शव भी नहीं हटाए गए। शाम तक पशुओं के शव सड़क पर पड़े रहे। पशु प्रेमियों ने एडीसीपी गोमतीनगर और डीसीपी पूर्वी चारू निगम से संपर्क किया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पशु प्रेमी गोमीनगर निवासी विशाल मिश्र ने पशुओं की हत्या के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी। देर शाम जनेश्वर मिश्र चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक पशुओं के शवों को वहां से हटवाकर कहीं कोने में डलवा दिया गया था। चौकी प्रभारी ने मंगलवार को पशुओं के शवों का पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।

पशुओं पर अत्याचार की शिकायतों में संवदेनहीन है पुलिस
एनिमल एक्टिविस्ट कामना पांडेय ने पशुओं पर अत्याचार की शिकायतों को लेकर पुलिस संवेदनहीन है। राजधानी में रोज कहीं न कहीं पशुओं को मारने, उन्हें वाहनों से कुचलने और अन्य तरीके से प्रताड़ित करने की शिकायतें आती रहती हैं लेकिन पुलिस किसी मामले में कार्रवाई नहीं करती है। पशु प्रेमियों के दबाव के बाद पुलिस कार्रवाई की खानापूरी ही करती है। विभूतिखंड में पूजा ढिल्लन के मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की औपचारिकता निभाई। उन्होंने कहा कि पशुओं से जुडे़ मुद्दों पर पुलिस को संवेदनशील होना पड़ेगा।



पूजा ढिल्लन मामले में मेनका गांधी ने पुलिस आयुक्त से ली जानकारी
पिल्लों को कार में पैरों से कुचलकर जान से मारने वाली विभूतिखंड के ओमेक्स अपार्टमेंट निवासी पूजा ढिल्लन के मामले में सोमवार दोपहर सांसद मेनका गांधी ने पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय को फोन कर जानकारी ली। पूजा के इस कृत्य के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों ने विभूतिखंड थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो दिन बाद पूजा को गिरफ्तार कर उसे थाना से ही जमानत दे दी थी। मेनका गांधी ने पुलिस आयुक्त से पूजा ढिल्लन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई को भी कहा। उनका कहना था कि पूजा ढिल्लन ने दो पिल्लों को मारा। यानि एक ही अपराध दो बार किया। इससे साफ है कि उसने जानबूझकर अपराध किया था और इसके लिए उसे जमानत देना उचित नहीं था। उन्होंने पुलिस आयुक्त से पूजा ढिल्लन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed