फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow 15 years old girl murder case disclosed by police crime news UP

लखनऊ: सृष्टि हत्याकांड में पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे, सिर के घावों ने खोला मौत का रहस्य

Thu, 20 Feb 2020 10:54 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 20 Feb 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Lucknow 15 years old girl murder case disclosed by police crime news UP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

लखनऊ के विकासनगर में हाईस्कूल की छात्रा सृष्टि सिंह (15) की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार शाम गोरखपुर से उसके पिता दरोगा वेद प्रकाश सिंह को पकड़ लिया। देर रात वेद प्रकाश सिंह को लखनऊ लाया गया जहां पुलिस अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। इससे पूर्व दोपहर को पुलिस की एक टीम ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला जाकर फॉरेंसिक विशेषज्ञों से तकनीकी जानकारियां लीं।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि सृष्टि का शव लेकर परिजन गोरखपुर स्थित मूल निवास चले गए थे। वेद प्रकाश सिंह और उसकी पत्नी संगीता को बयान दर्ज कराने के लिए लखनऊ आने को कहा गया, लेकिन वह बहाना बनाने लगा। इसके बाद पुलिस की एक टीम को गोरखपुर भेजकर उसे लखनऊ लाया गया। 
विज्ञापन


उधर, इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला के नेतृत्व में दोपहर को पुलिस टीम विधि विज्ञान प्रयोगशाला पहुंची और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व घटनास्थल से एकत्र किए गए साक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वेद प्रकाश सिंह ने अधिकारियों को बेटी की हत्या से संबंधित पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी है। गुरुवार को उसे जेल भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद गढ़ी गई खुदकुशी की कहानी

सृष्टि हत्याकांड में पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के चिकित्सकों और विधि विज्ञान प्रयोगशाला के फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स से संपर्क करके कई महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की हैं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि सृष्टि के माथे पर लगे घाव फायर इंजरी के नहीं, बल्कि भारी वस्तु से किए गए प्रहार के थे। 

अगर गोली सटाकर मारी जाती तो घाव के आसपास जलने के निशान (ब्लैकनिंग) पड़ जाते। बारूद के कुछ कण भी पाए जाते। हालांकि, यह दोनों लक्षण नहीं मिले। गोली मारकर खुदकुशी करने वाले व्यक्ति की अंगुलियों पर भी बारूद (गन पाउडर) के कुछ कण रह जाते हैं लेकिन सृष्टि के मामले में ऐसा नहीं मिला। 

इसके बावजूद कमरे में गोली चली। दीवार पर गोली का निशान और एक खोखा मिलने से इसकी पुष्टि हो रही है। इससे साफ है कि सृष्टि को मारने के बाद उसके खुदकुशी करने की कहानी गढ़ी गई।

हत्या की वजह जानने के लिए खंगाला जा रहा मोबाइल फोन

सृष्टि की हत्या की राज उसके मोबाइल फोन में है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। सृष्टि की लोगों से मोबाइल फोन पर हुई बातचीत का ब्यौरा, एसएमएस, व्हाट्सएप चैट का रिकॉर्ड और सोशल मीडिया के अकाउंट्स खंगाले जा रहे हैं।


यह था मामला
विकासनगर की विष्णुपुरी सचिवालय कॉलोनी निवासी व सुरक्षा निदेशालय के दरोगा वेद प्रकाश सिंह की बेटी सृष्टि की सोमवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वेद प्रकाश सिंह इन दिनों गृहमंत्री के आवास पर तैनात हैं। परिवारीजनों ने पढ़ाई के लिए डांटने के कारण पिता की सर्विस पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी करने की जानकारी दी थी। 

हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। ‘अमर उजाला’ ने मौत पर सवाल उठाए जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने जांच शुरू कराई तो सृष्टि की हत्या किए जाने की बात सामने आई। मंगलवार रात पुलिस की तरफ से सृष्टि के परिजनों पर शक जताते हुए हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed