फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 1100 beds of ICU, 100 not even empty in 56 hospitals

लखनऊ : आईसीयू के 1100 बेड, 56 अस्पतालों में 100 भी खाली नहीं

Wed, 05 May 2021 07:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 05 May 2021 07:48 PM IST
सार

लखनऊ में बेड को लेकर मारामारी जारी है। कोविड कमांड सेंटर के पोर्टल  के आंकड़ों पर गौर करें तो आईसीयू के कुल बेडों की संख्या 1100 के करीब है।

विज्ञापन
Lucknow: 1100 beds of ICU, 100 not even empty in 56 hospitals

विस्तार

लखनऊ में बेड को लेकर मारामारी जारी है। कोविड कमांड सेंटर के पोर्टल  के आंकड़ों पर गौर करें तो आईसीयू के कुल बेडों की संख्या 1100 के करीब है। इस वक्त 56 अस्पताल ब्यौरा दे रहे हैं, लेकिन इनमें आईसीयू के 100 बेड भी खाली नहीं हैं। सोमवार शाम पांच बजे तक अपडेट हुई सूचना के हिसाब से भर्ती के लिए महज 77 बेड ही उपलब्ध थे। सबसे ज्यादा 12 बेड केजीएमयू में थे। वहीं, अब भी करीब 20 अस्पताल बेड का ब्यौरा पोर्टल पर अपडेट नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस वक्त अस्पतालों में तीन श्रेणियों-आइसोलेशन, एचडीयू और आईसीयू-वेंटिलेटर के बेड हैं। कागज पर इनकी संख्या छह हजार से ज्यादा है, जबकि पोर्टल पर करीब 4600 बेड दिखाए जा रहे हैं। इनमें से महज 1100 बेड आईसीयू-वेंटिलेटर वाले हैं।
विज्ञापन


आइसोलेशन के 800 बेड उपलब्ध
पोर्टल के अनुसार, रविवार शाम को आइसोलेशन के 800 बेड उपलब्ध थे। जबकि एचडीयू के 253 बेड भर्ती के लिए उपलब्ध थे। कुल बेड की बात करें तो आइसोलेशन के 1250, एचडीयू के 2100 और आईसीयू के 1100 बेड कोविड मरीजों के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ी उम्मीद केजीएमयू
केजीएमयू में आईसीयू के 375 बेड हैं। इसके बाद पीजीआई में 102, एरा में 55, मेदांता में 60, चंदन में 63 बेड हैं। केजीएमयू में रोज 10 से ज्यादा बेड उपलब्ध रहते हैं। बाकी जगह सिर्फ आइसोलेशन के बेड ही उपलब्ध रहते हैं।

19 अस्पतालों में एक भी बेड खाली नहीं
राजधानी के 19 अस्पतालों का दावा है कि उनके यहां कोरोना मरीजों के लिए एक भी बेड उपलब्ध नहीं है। इन्होंने अपने यहां सभी श्रेणी में उपलब्ध बेड की संख्या शून्य दिखा रखी है। इनमें मैकवेल, एडवांस न्यूरो सेंटर, मेयो, चरक के दोनों अस्पताल, फहमीना, निशात, वागा, लखनऊ मेट्रो, अपोलो, मेदांता, मेडवेल, केके, आस्था, लखनऊ हेरिटेज, टेंडर पॉम, चंदन और श्री साईं हॉस्पिटल शामिल हैं।

ब्यौरा अपडेट न करने वालों पर अब तक नहीं कार्रवाई
संक्रमण के इलाज के लिए 70 से ज्यादा अस्पताल अधिकृत किए गए हैं, पर अभी पोर्टल पर सिर्फ 56 अस्पताल ही नजर आ रहे हैं। बाकी अस्पताल ब्यौरा नहीं दे रहे हैं। प्रभारी अधिकारी ने इन पर कार्रवाई के लिए कहा था, पर अब भी न तो ब्यौरा आया और न ही कार्रवाई हुई।


अपना फोन नंबर नहीं दे रहे पीजीआई और केजीएमयू
कोविड कमान सेंटर ने सभी अस्पताल को बेड के ब्यौरे के साथ ही फोन नंबर देने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद केजीएमयू और पीजीआई पोर्टल पर अपना नंबर नहीं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed