{"_id":"5e17885e8ebc3e87ee3bc4dd","slug":"lu-will-release-stam-on-100-years-lucknow-news-lko502215372","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि सौवें वर्ष पर जारी करेगा डाक टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि सौवें वर्ष पर जारी करेगा डाक टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लविवि अपने शताब्दी वर्ष पर जारी करेगा डाक टिकट
विश्वविद्यालय प्रशासन ने डाक विभाग से किया अनुबंध, मुहर छाप लिफाफा भी होगा जारी
छात्रों के लिए कई सुविधाएं शुरू करने की भी है तैयारी
स्थापना के 100वें वर्ष में प्रवेश कर चुका लखनऊ विश्वविद्यालय जल्द ही अपना एक डाक टिकट जारी करेगा। इसके साथ ही एक स्टैंप भी जारी किया जाएगा। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए डाक विभाग के साथ एक अनुबंध किया है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय विविध कार्यक्रमों की शृंखला शुरू करने जा रहा है, जिस पर अंतिम मुहर लग चुकी है। जल्द ही इसकी भी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
लविवि 25 नवंबर को अपने 100वें साल में प्रवेश कर चुका है। इसे लेकर कुछ आयोजन भी हुए, लेकिन लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के बदलाव का असर आयोजनों पर पड़ा है। इस बीच नवागत कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कार्यभार संभालने के बाद इस दिशा में काम शुरू किया है। इसी क्रम में हाल में उन्होंने भारतीय डाक सेवा के अधिकारी आलोक ओझा से बात की, जिसके तहत तय किया गया कि विश्वविद्यालय अपने शताब्दी वर्ष पर डाक टिकट जारी करेगा। इसी के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष को दिखाता हुआ मुहर छाप लिफाफा तथा स्टैंप भी जारी किया जाएगा।
छात्रों को मिलेगी आधार कार्ड बनवाने और रेलवे रिजर्वेशन की सुविधा
विवि प्रवक्ता संजय मेधावी ने बताया कि इसके लिए औपचारिक अनुबंध करके इससे जुड़ी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में विवि परिसर में विद्यार्थियों को पोस्ट ऑफिस सेवा व आधार कार्ड से संबंधित सेवा उपलब्ध कराने के लिए भी डाक विभाग से वार्ता की है। विवि के गेट नंबर 4 पर इससे जुड़ी बिल्डिंग बनकर तैयार है। वहां इससे जुड़ी चीजों की जल्द शुरूआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि रेलवे अधिकारियों से भी बात की जा रही है। इसी बिल्डिंग में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर की भी सुविधा विद्यार्थियों को दी जाएगी। इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम इस बिल्डिंग का प्रयोग छात्र-छात्राओं से जुड़ी विविध सेवाओं व योजनाओं के लिए करना चाह रहे हैं। इसमें कुछ और योजनाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सिक्का जारी करने को आरबीआई से वार्ता
विवि प्रशासन उक्त के साथ-साथ अपने सौंवें वर्ष को यादगार बनाने के लिए एक सिक्का भी जारी करवाने की सोच रहा है। इसके लिए विवि के अधिकारियों ने आरबीआई अधिकारियों से संपर्क भी किया है। विवि प्रवक्ता संजय मेधावी ने कहा कि हमारी इस बारे में आरबीआई अधिकारियों से बात हुई है। जल्द ही हम इस मामले में कुछ ठोस कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं पर भी काम चल रहा है।
छात्रों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
विवि गेट नंबर 4 पर बैंक से जुड़ी विविध सेवाओं की शुरूआत करेगा। इसका लाभ छात्रों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के रूप में भी मिलेगा। यहां विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री एक राष्ट्र-एक बैंक, एक नागरिकता योजना का भी प्रबंध किया जाएगा। विवि प्रवक्ता ने कहा कि हम छात्रों को बैंक से जुड़ी कई अन्य योजनाओं का भी लाभ दिलाने का प्रयत्न कर रहे हैं।