{"_id":"6769c0978c7a69f41d0e63c7","slug":"lu-results-of-nine-more-phd-subjects-released-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1007062-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : पीएचडी के नौ और विषयों का परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : पीएचडी के नौ और विषयों का परिणाम जारी
Tue, 24 Dec 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत मंगलवार को नौ अन्य विषयों के लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए। लिखित परीक्षा के आधार पर साक्षात्कार के लिए चयनितों की सूची विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
प्रवेश समन्वयक डॉ. अनित्य गौरव ने पत्र जारी कर इसकी सूचना दी। जिन नौ विषयों के लिए साक्षात्कार के लिए चयनितों की सूची जारी हुई उसमें एआईएच, जियोग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत, सोशियोलॉजी, लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन साइंस, एप्लायड इकोनॉमिक्स, स्टैटिक्स और जूलॉजी शामिल हैं। प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि साक्षात्कार के लिए अभी कोई तिथि घोषित नहीं की गई है। इसकी सूचना जल्द ही विवि की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।