{"_id":"675f3f54002c4324410d0ec7","slug":"lu-odd-semester-exams-from-tomorrow-lucknow-news-c-13-1-lko1020-995500-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं कल से
Mon, 16 Dec 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए विषम सेमेस्टर की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 17 दिसंबर से शुरू हो रहीं परीक्षाओं के लिए लखनऊ, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई और रायबरेली में परीक्षा के लिए इस बार 282 केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में अध्ययनरत स्नातक विषम सेमेस्टर-2024 की बीए, बीएससी और बीकॉम तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो जाएंगी। केंद्रों पर निरीक्षण के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। सीसी टीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। केंद्रों पर परीक्षार्थियों को समय से प्रश्नपत्र और कॉपी दी जाएं, इसका विशेष ध्यान रखने के लिए सभी केंद्रों के व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं।
यह है परीक्षा का शेड्यूल
इस बार बीए तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 दिसंबर से 15 जनवरी तक और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 दिसंबर से 27 जनवरी तक होंगी। बीकॉम एनईपी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 30 दिसंबर और पांचवें सेमेस्टर की 17 से 27 दिसंबर तक होंगी। इसी तरह बीएससी, बीए सांख्यिकी, गणित व मानवशास्त्र की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 दिसंबर से छह जनवरी और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 दिसंबर से 15 जनवरी तक होंगी।