फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lu has to give details of research and social responsibility

एलयू को पढ़ाई के साथ ही शोध-सामाजिक उत्तरदायित्व की देनी होगी जानकारी

Wed, 04 Sep 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
lu has to give details of research and social responsibility
एलयू को पढ़ाई के साथ ही शोध-सामाजिक उत्तरदायित्व की देनी होगी जानकारी
विज्ञापन

राजभवन ने लविवि से तलब की है छह बिंदुओं पर रिपोर्ट, छह को होगी बैठक
लखनऊ विश्वविद्यालय को अपने शैक्षणिक स्तर के साथ ही शोध और समाज के प्रति निभाई जा रही जिम्मेदारियों का पूरा ब्योरा राजभवन को देना है। राजभवन ने छह सितंबर को होने वाली कुलपतियों की बैठक में इन छह बिंदुओं पर पूरी सूचना लेकर आने का निर्देश दे रखा है। शैक्षणिक स्तर, शोध और समाज के प्रति निभाई जा रही जिम्मेदारियों के साथ ही इन बिंदुओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, नैक की तैयारी तथा इसके अलावा अन्य उपलब्धियों की रिपोर्ट भी मांगी है।

प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी राज्य विश्वविद्यालयों की बैठक बुलाई है। लविवि इन सभी छह बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। विवि में नैक की अवधि मई में समाप्त हो चुकी है। इसके बाद से लगातार नैक की तैयारी सुस्त रफ्तार से ही चल रही है। हालांकि राजभवन से निर्देश मिलने के बाद इसमें तेजी आ गई है। इसके अलावा विवि के शैक्षणिक माहौल और शोध की स्थिति के बारे में भी रिपोर्ट तैयार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed