फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lu: Gift of cashless treatment to teachers and employees

Lucknow News: लविविः शिक्षकों व कर्मचारियों को कैशलेस इलाज का तोहफा

Thu, 02 Jan 2025 06:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 02 Jan 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Lu: Gift of cashless treatment to teachers and employees
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों को कैशलेस इलाज के तोहफे से नवाजा गया है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने नए वर्ष पर उन्हें यह सौगात दी। कुलपति ने विवि में हुए एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। शिक्षकों और कर्मचारियों के चार लाख रुपये तक के इलाज का खर्च अब विश्वविद्यालय वहन करेगा।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय में कर्मचारी और शिक्षक लंबे समय से कैशलेस इलाज की सुविधा की मांग कर रहे थे। इसे लेकर कुलपति ने एक कमेटी का गठन किया था। इसमें विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक और अधिकारी शामिल थे। इस संबंध में मांगों पर विचार को लेकर समिति ने कई बैठकों के बाद इस सुविधा के लिए अनुमोदन प्रदान किया।
विज्ञापन




लविवि में करीबन एक हजार नियमित और वेतनमान पाने वाले कर्मचारी हैं। जबकि शिक्षकों की संख्या चार सौ से अधिक है। कैशलेस इलाज में लाभार्थी के पति और पत्नी को भी लाभ दिए जाने की बात कही गई है। इस सुविधा के एवज में इनके वेतन से एक राशि की कटौती होगी जो प्रीमियम के रूप में जमा की जाएगी, जिससे उन्हें इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed