लखनऊ विश्वविद्यालयः परीक्षा कार्यक्रम जारी, नौ केंद्रों पर होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं
लखनऊ विश्वविद्यालय ने परास्नातक के साथ ही बीकॉम ऑनर्स, बीसीए और बीजेएमसी पाठ्यक्रमों की परीक्षा के लिए केंद्रों की घोषणा क र दी है। परीक्षा नौ केंद्रों पर होगी। विवि ने परीक्षा केंद्रों के साथ ही उनकी शिफ्टिंग सूची भी जारी कर दी है।
कई पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी
लविवि ने बुधवार को एमए इंग्लिश समेत कई पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। एमए इंग्लिश प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 7 दिसंबर से, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 10 दिसंबर से, एमए होम साइंस प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 8 दिसंबर से होगी।
एमए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 7 दिसंबर से, एमकॉम कॉमर्स प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 7 दिंसबर से, एमकॉम कॉमर्स तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 10 दिसंबर से, एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 10 दिसंबर व एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स की परीक्षा 7 दिसंबर से होगी।
एमएससी जियोलॉजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 3 दिसंबर से, एमएससी जियोलॉजी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दो दिसंबर से, एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 11 दिसंबर और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 10 दिसंबर से होगी।