फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU: Another student accused of ragging suspended

लविवि : रैगिंग का आरोपी एक और छात्र निलंबित

Mon, 14 Oct 2024 07:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 14 Oct 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
LU: Another student accused of ragging suspended
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में रैगिंग के आरोपी एक और छात्र को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही उसका छात्रावास आवंटन भी निरस्त कर दिया गया है। जांच अवधि तक छात्र के दोनों परिसरों में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कुलानुशासक कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन



मुख्य कुलानुशासक प्रो. राकेश द्विवेदी की ओर जारी पत्र में कहा गया है कि बीबीए एनईपी के दूसरे वर्ष का छात्र अनुराग यादव नवीन परिसर में एक छात्र के साथ रैगिंग करने का आरोपी है। पीड़ित छात्र ने उसके खिलाफ यूजीसी के एंटी रैगिंग पोर्टल पर शिकायत भी की थी। आरोपित से घटना के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिसमें उसके द्वारा बचाव में रखे गए सभी तथ्य भ्रामक व झूठे निकले।
विज्ञापन



पत्र में कहा गया है कि छात्र को अंतिम तौर पर विवेचना अवधि तक निलंबित किया जाता है। छात्र को निलंबन का पत्र प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर कुलानुशासक कार्यालय में इस संबंध में अपना पक्ष रखना होगा कि घटना के संबंध में उसका क्या कहना है। ऐसा न करने पर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed