फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU: Admissions to B.Tech and MCA via AKTU Counseling

लविवि : बीटेक व एमसीए में एकेटीयू काउंसिलिंग से प्रवेश

Sun, 24 May 2026 12:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
LU: Admissions to B.Tech and MCA via AKTU Counseling
लविवि
लखनऊ। लविवि में इस बार भी बीटेक व एमसीए में एकेटीयू काउंसिलिंग से प्रवेश की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विवि में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया के तहत बीटेक की करीब 600 सीटों और एमसीए की 60 सीटो पर दाखिले एकेटीयू की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसिलिंग (यूपीटीएसी) के जरिये लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी प्राविधिक विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में एलयू प्रवेश प्रकोष्ठ ने विवि की वेबसाइट पर निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विवि के प्रवेश समन्वयक अनित्य गौरव ने बताया कि बीटेक और एमसीए पाठ्यक्रम में दाखिले जेईई मेंस, सीयूईटी पीजी की परीक्षा की मेरिट के आधार पर लिए जाते हैं। अगर फिर भी सीटें बचती हैं तो विवि की ओर से प्रक्रिया पूरी की जाती है। बीटेक में जेईई मेन्स-2026 क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी आवदेन कर सकते हैं। एमसीए में सीयूईटी पीजी की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे। विवि के प्रवक्ता प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि विवि के इंजीनियरिंग और तकनीकी संकाय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मेकैनिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एआई में बीटेक पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed