फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lT teachers recruitment.

शिक्षक भर्ती में वेटिंग वालों को मिलेगा मौका

Thu, 16 Oct 2014 01:24 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Oct 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
lT teachers recruitment.

राजकीय इंटर कॉलेजों में वर्ष 2012 में एलटी शिक्षक भर्ती में वेटिंग लिस्ट में वेटिंग वालों को मौका दिया जाएगा। राज्य सरकार ने रिक्त बचे 382 पदों को मेरिट सूची में नीचे के अभ्यर्थियों को मौका देने का निर्णय किया है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 2012 में 1425 एलटी शिक्षकों की भर्ती की अनुमति दी थी। इसमें 1309 पदों पर भर्ती के लिए मंडलवार विज्ञापन निकाले गए।
विज्ञापन


इसमें से मात्र 647 पदों के लिए ही नियुक्ति पत्र जारी किया जा सका, जिसमें मात्र 265 अभ्यर्थियों ने ही शिक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया।

382 अभ्यर्थियों ने नहीं ग्रहण किया कार्यभार

lT teachers recruitment.

इसके अलावा अन्य 382 अभ्यर्थियों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किए। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि कार्यभार ग्रहण करने की अवधि समाप्त हो चुकी है।

इसलिए ऐसे अभ्यर्थियों को कार्यभार ग्रहण करने के लिए समय दिया जाना उचित नहीं है।

शासन ने तय किया है कि मेरिट लिस्ट में इससे नीचे यानी वेटिंग वालों को शिक्षक बनने का मौका देते हुए यह प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed