सहायक शिक्षकों को यूपी सरकार ने दिया राज्य कैडर का दर्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी माध्यमिक स्कूलों में मंडल स्तर पर भर्तियों में आ रही दिक्कतों को देखते हुए एलटी ग्रेड यानी सहायक अध्यापकों को प्रदेश स्तरीय संवर्ग (राज्य काडर) का दर्जा दे दिया गया है।
अभी तक सहायक अध्यापकों के दूसरे मंडल में ट्रांसफर होने पर उनकी वरिष्ठता खत्म हो जाती थी। अब मंडल बदलने पर वरिष्ठता खत्म नहीं होगी।
कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2016 को मंजूरी दे दी। इसके अनुसार सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड (पुरुष व महिला शाखा) के वर्तमान में संभागीय संवर्ग के स्थान पर अब इसे प्रदेशस्तरीय संवर्ग बनाया गया है।
ये दिए गए पद
सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड (पुरुष व महिला शाखा) के नियुक्ति प्राधिकारी संभागीय उप शिक्षा निदेशक और संभागीय बालिका विद्यालय निरीक्षिका के स्थान पर अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) बनाए गए हैं।
सीधी भर्ती के शैक्षिक अर्हता संबंधी नियम को संशोधित कर सामान्य रूप से एलटी ग्रेड अध्यापक के विभिन्न विषयों की अर्हता स्नातक उपाधि के साथ बीएड डिग्री रखी गई है।
सीधी भर्ती के लिए आवेदन का प्रारूप और आवेदन की फीस का निर्धारण शासन द्वारा किया जाएगा। सीधी भर्ती के लिए चयन क्वालिटी के आधार पर किया जाएगा।