फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LPG to be reached to five crore families.

अमित शाह बोले, पांच करोड़ गरीब परिवारों को तोहफा देना है भाजपा का लक्ष्य

Fri, 30 Dec 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Dec 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
LPG to be reached to five crore families.
अ‌म‌ित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से गरीबों के लिए समर्पित है। अगले तीन वर्षों में पांच करोड़ गरीब परिवारों तक रसोई गैस कनेक्शन पहुंचा दिया जाएगा, ताकि महिलाओं व बच्चों को धुएं से होने वाली गंभीर बीमारियों से निजात मिल सके।

विज्ञापन


शाह गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण वाङ्मय’ के विमोचन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का पूरा जीवन देश को समर्पित रहा।
विज्ञापन


भाजपा और केंद्र सरकार ने दीनदयाल जन्मशती को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया। एकात्म मानववाद के जनक दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलकर ही भाजपा ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ी हैं। उन्होंने मात्र 10 सदस्यों से जिस जनसंघ की स्थापना की थी, वह आज भाजपा के रूप में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतीत को सर्वोच्च मानते हुए नवनिर्माण करना है मकसद

LPG to be reached to five crore families.

शाह ने कहा कि आजादी के बाद नेहरू सरकार की नीतियों से असहमत होकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने संयुक्त सरकार से इस्तीफा दे दिया था। जिस वक्त जनसंघ की स्थापना हुई, तब सत्ता पाने का कोई लक्ष्य नहीं था।

इसका मुख्य उद्देश्य था- कृषि, आर्थिक, शैक्षणिक और वैदेशिक नीति के क्षेत्र में वैकल्पिक नीति लाना। कांग्रेस देश के अतीत को नकारते हुए नवनिर्माण की बात करती थी, जबकि जनसंघ अतीत को सर्वोच्च मानते हुए पुनर्निर्माण की धारणा को सही मानता था।

शाह ने कहा कि देश में पहली बार जो गैर कांग्रेसी सरकार बनी, उसका श्रेय दीनदयाल उपाध्याय को ही जाता है। उन्होंने लोगों के मन में यह बात बिठाई कि गैर कांग्रेसी लोग भी देश का नेतृत्व कर सकते हैं।

पूरी दुनिया जिस जलवायु परिवर्तन को लेकर आज चिंतित है, उसके बारे में दीनदयाल जी ने बहुत पहले ही आगाह कर दिया था। उनकी दृढ़ मान्यता थी कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को प्रथम व्यक्ति के बराबर लाना ही सही विकास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed