फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LPG cylinder distributors ends their strike.

प्रशासन से बातचीत के बाद गैस एजेंसियों की हड़ताल खत्म, गुरुवार को पूरे दिन परेशान रहे उपभोक्ता

Fri, 21 Aug 2020 01:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 21 Aug 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
LPG cylinder distributors ends their strike.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ शहर के एलपीजी वितरक एजेंसियों की हड़ताल देर रात जिलाधिकारी के प्रतिनिधि व जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील सिंह के वार्ता के बाद खत्म हो गई। प्रदेश अध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए जनहित में जिला प्रशासन व सप्लाई से जुड़ी तीनों तेल कंपनियों के अधिकारियों की तरफ से भविष्य मे इस तरह की कोई कारवाई न होने के भरोसे के बाद हड़ताल खत्म हुई। हालांकि दिनभर उपभोक्ता सिलेंडर के लिए परेशान होते रहे।

विज्ञापन


पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एलपीजी के घरेलू व व्यावसायिक सिलेंडरों के वितरण से जुड़ी गैस एजेंसियों के वितरक गुरुवार को हड़ताल पर रहे। सप्लाई से जुड़ी तीनों तेल कंपनियों से संबद्ध एजेंसियों ने इसमें हिस्सेदारी की। इससे पूरे जिले में सिलेंडरों की होम डिलीवरी के साथ ही दुकानों व प्रतिष्ठानों में व्यवसायिक सिलेंडरों के वितरण संग बुकिंग कार्य बाधित रहा। इससे सौ से अधिक गैस एजेंसियों से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


कई लोगों ने पड़ोसियों से सिलेंडर उधार लेकर काम चलाया। ऑल इंडिया एलपीजी वितरक फेडरेशन यूपी सर्किल के अध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि कानून ताक पर रख पुलिस ने गैस एजेंसियों के कर्मियों को बिना लिखा-पढ़ी हिरासत में रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लौटीं गाड़ियां

हड़ताल के चलते गुरुवार को एजेंसियों के साथ ही उनसे जुड़े गोदामों पर ताले पड़े रहे। इससे तेल कंपनियों के बॉटलिंग प्लांट से होम डिलीवरी को भेजे गए गैस सिलेंडरों से भरे ट्रकों को भी लौटना पड़ा। हालांकि इस दौरान इंडेन, एचपी व बीपी कंपनियों की तरफ से वितरक संघ के साथ बातचीत कर हड़ताल खत्म करने की भी अपील की गई, जिसे वितरकों ने नहीं माना।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
पुलिस कार्रवाई पर आपूर्ति विभाग के जिम्मेदार भी सवाल उठा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि आवश्यक वस्तु वितरण अधिनियम के तहत धारा 3/7 के तहत कार्रवाई का अधिकार आपूर्ति व बाट माप विभाग के अधिकारियों को ही है। इसमें मुकदमा भी डीएम की संस्तुति पर ही हो सकता है। पुलिस स्तर से तीन थाना इलाकों मे बीते दिनों हुई किसी भी कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी आपूर्ति विभाग को नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed