{"_id":"59914aef4f1c1bb0768b488a","slug":"lovers-suicide-after-finalization-of-marriage-with-another-person","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घरवालों ने कहीं और तय की शादी तो प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही फंदे से लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरवालों ने कहीं और तय की शादी तो प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही फंदे से लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
फांसी पर झूलते प्रेमी युगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन कोतवाली क्षेत्र के ममुनी गांव में रविवार रात को प्रेमी प्रेमिका ने गांव के बाहर बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
दोनों मृतक ममुनी गांव के निवासी थे और दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।लगभग 1 सप्ताह पहले प्रदीप की शादी तय हो गई थी।
जिसके बाद दोनों ने बीती रात गांव के बाहर गुड़िया की बाग में बबूल के पेड़ में एक ही रस्सी से लटक कर जान दे दी।
आज सुबह जब ग्रामीण बाग की तरफ गए तो दोनों की लाश बबूल के पेड़ से लटकी हुई थी। घटना की जानकारी से पूरे गांव में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीतापुर में भी लगाई प्रेमी जोड़े ने फांसी
suicide
वहीं सीतापुर में शहर कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी युगल ने शनिवार रात एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव गांव के बाहर इमली के पेड़ पर लटके मिले। बताते हैं कि प्रेमिका का विवाह हो चुका था। वह हाल ही में अपने मायके आई हुई थी।
खैराबाद के अढ़ावलखुर्द निवासी रिंकू की पत्नी चंद्रकली (20) 10 दिन पहले अपने मायके शहर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर आई थी। चंद्रकली का फत्तेपुर के ही पंकज से प्रेम-प्रसंग चलता था।
शनिवार रात चंद्रकली व पंकज ने गांव के बाहर खेत में लगे इमली पेड़ पर दुपट्टे का फंदा कसकर फांसी लगा ली। रविवार सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली, तो चंद्रकली व पंकज अपने-अपने घरों से नदारद थे।
दोनों परिवारों के सदस्य उनकी तलाश में निकल पड़े। इसी बीच गांव के बाहर पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके मिले। परिवार के सदस्य इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
गांव के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चंद्रकली व पंकज अलग-अलग जाति के थे। इससे परिवार के सदस्यों को उनके मिलने-जुलने पर एतराज था। चंद्रकली के परिवारीजनों ने करीब डेढ़ वर्ष पहले उसका विवाह कर दिया।
हाल ही में 10 दिन पहले जब चंद्रकली मायके आई तो उसका पंकज से फिर से मिलना-जुलना शुरू हो गया। शनिवार को ही चंद्रकली का पति रिंकू उसे विदा कराने आया था। तभी वापस ससुराल जाने के डर से चंद्रकली व पंकज ने फांसी लगा ली।