फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lovers suicide after finalization of marriage with another person

घरवालों ने कहीं और तय की शादी तो प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही फंदे से लगाई फांसी

Mon, 14 Aug 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Aug 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
Lovers suicide after finalization of marriage with another person
फांसी पर झूलते प्रेमी युगल

सलोन कोतवाली क्षेत्र के ममुनी गांव में रविवार रात को प्रेमी प्रेमिका ने गांव के बाहर बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


दोनों मृतक ममुनी गांव के निवासी थे और दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।लगभग 1 सप्ताह पहले प्रदीप की शादी तय हो गई थी। 

जिसके बाद दोनों ने बीती रात गांव के बाहर गुड़िया की बाग में बबूल के पेड़ में एक ही रस्सी से लटक कर जान दे दी।

आज सुबह जब ग्रामीण बाग की तरफ गए तो दोनों की लाश बबूल के पेड़ से लटकी हुई थी। घटना की जानकारी से पूरे गांव में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया। 

सीतापुर में भी लगाई प्रेमी जोड़े ने फांसी

Lovers suicide after finalization of marriage with another person
suicide
वहीं सीतापुर में शहर कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी युगल ने शनिवार रात एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव गांव के बाहर इमली के पेड़ पर लटके मिले। बताते हैं कि प्रेमिका का विवाह हो चुका था। वह हाल ही में अपने मायके आई हुई थी।

खैराबाद के अढ़ावलखुर्द निवासी रिंकू की पत्नी चंद्रकली (20) 10 दिन पहले अपने मायके शहर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर आई थी। चंद्रकली का फत्तेपुर के ही पंकज से प्रेम-प्रसंग चलता था।

शनिवार रात चंद्रकली व पंकज ने गांव के बाहर खेत में लगे इमली पेड़ पर दुपट्टे का फंदा कसकर फांसी लगा ली। रविवार सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली, तो चंद्रकली व पंकज अपने-अपने घरों से नदारद थे।

दोनों परिवारों के सदस्य उनकी तलाश में निकल पड़े। इसी बीच गांव के बाहर पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके मिले। परिवार के सदस्य इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

गांव के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चंद्रकली व पंकज अलग-अलग जाति के थे। इससे परिवार के सदस्यों को उनके मिलने-जुलने पर एतराज था। चंद्रकली के परिवारीजनों ने करीब डेढ़ वर्ष पहले उसका विवाह कर दिया।

हाल ही में 10 दिन पहले जब चंद्रकली मायके आई तो उसका पंकज से फिर से मिलना-जुलना शुरू हो गया। शनिवार को ही चंद्रकली का पति रिंकू उसे विदा कराने आया था। तभी वापस ससुराल जाने के डर से चंद्रकली व पंकज ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed