आपत्तिजनक हालत में यूं पकड़े गए प्रेमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के एक गांव में आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत में युवक का मुंह काला किया गया और जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। बताया गया है कि युवक और युवती अलग-अलग समुदाय से हैं और लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
मामले को लेकर पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की है। जानकारी के मुताबिक गांव में शनिवार को एक युवक व युवती को जंगल में आपत्तिजनक स्थिति में लोगों ने पकड़ लिया। उस वक्त तो दोनों को छोड़ दिया लेकिन रविवार को गांव में पंचायत बैठ गई।
पंचों ने दोनों के परिजनों के साथ युवक को भी पंचायत में बुला लिया। काफी देर तक विचार विमर्श किया गया। लोगों ने युवक की इस हरकत पर सख्त एतराज जताते हुए उसे सजा देने की मांग रखी। बाद में मामला पुलिस में ले जाने के बजाए दोनों पक्षों ने निर्णय पंचायत पर छोड़ दिया।
मुंह काला करके पहना दी जूतों की माला
आखिर में तय हुआ कि सजा के तौर पर युवक का मुंह काला करने के साथ गले में जूतों की माला डाल गांव में घुमाया जाए। इसके बाद पंचायत के फैसले पर अमल कर ग्रामीणों ने युवक को गांव की गलियों में घुमाया। बाद में युवक घर चला गया। बताया गया है कि युवक व युवती दोनों बालिग हैं।
वहीं कोतवाली के प्रभारी अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि किसी भी गांव की कोई ऐसी घटना सामने नहीं आई, जिसमें युवक को जूतों की माला पहना कर घुमाया हो। यदि कोई शिकायत आती है तो जांच की जाएगी।