{"_id":"5f45709a8ebc3e3cf023d2bf","slug":"lovers-death-in-suspected-situation-lko-city-news-lko5368522198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां प्रेमिका का शव पेड़ पर लटका मिला, उससे थोड़ी दूर प्रेमी का शव लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां प्रेमिका का शव पेड़ पर लटका मिला, उससे थोड़ी दूर प्रेमी का शव लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के बाद अब प्रेमी का शव भी पेड़ से लटका मिला
जिस स्थान पर युवती का शव पेड़ से लटका मिला था, उससे आधा किमी. दूर मिला युवक का शव
बंथरा के लाऊखेड़ा निवासी युवती का शव गांव में सोमवार को पेड़ से लटका मिला था। इसके बाद मंगलवार सुबह उसके प्रेमी शिवम का भी शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिलने के बाद हड़कंप मच गया। गांव के चौकीदार लवकुश की सूचना पर युवक के परिवारीजनों ने सविता के परिवारीजनों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट नहीं दर्ज की। उधर पुलिस की माने तो सविता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। ग्रामीणों की माने तो दोनों के शव जिस तरह से पेड़ से लटके मिले हैं, उससे गांव में ऑनर किलिंग की चर्चा गरम है।
बताते हैं कि मंगलवार सुबह बंथरा स्थित भौकापुर गांव के मजरा लाऊखेड़ा निवासी चौकीदार लवकुश ने गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर पंच माता मंदिर के पास गांव के ही महेश के बेटे शिवम (18) का शव क्रेप बैंडेज (मेडिकल गरम पट्टी) के सहारे चिलवल के पेड़ से लटका देखा। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के परिवारीजनों ने सविता के परिवारीजनों पर शिवम की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। चौकीदार लवकुश की तहरीर पर पुलिस ने सूचना दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
शव मिलते ही शिवम की परिवारीजनों को पुलिस ने छोड़ा
बंथरा स्थित भौकापुर गांव के मजरा लाऊखेड़ा निवासी रज्जन की बेटी सविता (18) और यहीं के महेश का बेटा शिवम (18) शनिवार रात एक साथ अपने घरों से लापता हो गए थे। सोमवार सुबह सविता का शव उसके घर से कुछ दूर जामुन के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। सविता के पिता रज्जन ने शिवम और उसके परिवारीजनों पर सविता की हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने शिवम के पिता महेश, मां रेखा, भाई सौरभ, गौरव और सुंदरम को थाने पर बैठा लिया था, जबकि शिवम फरार था। लेकिन मंगलवार सुबह जब चौकीदार से शिवम का शव पेड़ पर लटका मिलने की जानकारी हुई तो पुलिस ने परिवारीजनों को थाने से छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि सविता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। जिसकी वजह से शिवम के परिवारीजनों को छोड़ दिया गया और उनके खिलाफ लिखी गई रिपोर्ट से हत्या की धारा भी हटा दी गई है।