{"_id":"6516c5aff7990754bd0b4fa3","slug":"lovers-couple-consumed-poison-in-barabanki-both-died-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: लड़की की शादी तय हुई तो प्रेमी जोड़े ने लिया साथ में मरने का फैसला, खाया जहर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: लड़की की शादी तय हुई तो प्रेमी जोड़े ने लिया साथ में मरने का फैसला, खाया जहर, दोनों की मौत
Sat, 30 Sep 2023 06:26 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 30 Sep 2023 06:26 AM IST
सार
यूपी के बाराबंकी जिले में एक प्रेमी युगल ने एक साथ जहर खाकर जान दे दी। दोनों के बीच में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर वाले किसी कीमत पर शादी के लिए राजी नहीं थे।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने खाया जहर। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी के बाराबंकी जिले में टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक कस्बा में बृहस्पतिवार रात प्रेमी युगल की संदिग्ध हालातों में हालत बिगड़ी और बाद में उनकी मौत हो गई। दोनों ने एक साथ जहर खा लिया था। अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि युवती की मौत के बाद उसके परिजन उसे बदोसराय थाना क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव लेकर चले गए। दोनों के परिजन अंतिम संस्कार करने जा ही रहे थे कि पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहर खाने से दोनों की मौत बताई जाती है।
विज्ञापन
टिकैतनगर क्षेत्र के एक कस्बे में आसपास बने घरों में रहने वाले 22 वर्षीय युवक व 19 वर्ष की युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों एक दूसरे से विवाह करना चाहते थे। लेकिन परिजनों को यह मंजूर नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के परिजनों में भी अनबन चल रही थी। कछ दिन पहले ही युवती के परिजनों ने उसका विवाह कहीं और तय कर दिया। इसी को लेकर दोनों परेशान थे।
विज्ञापन
बताते है कि बृहस्पतिवार आधी रात दोनों की हालत एकदम से बिगड़ने लगी। युवक के परिजन उसे सीएचसी टिकैतनगर लेकर भागे मगर युवक ने दम तोड़ दिया। उधर, युवती की हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई तो भोर होने से पहले ही परिजन शव लेकर बदोसराय क्षेत्र में अपने पैतृक गांव लेकर चले गए। युवक के परिजन भोर में ही अंतिम संस्कार करने जा रहे थे मगर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, टिकैतनगर पुलिस की सूचना पर शुक्रवार दोपहर हरकत में आई बदोसराय पुलिस ने युवती के शव को भी अपने कब्जे में ले लिया। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
तहरीर में जहर की जिक्र नहीं, पीएम रिपोर्ट में होगी पुष्टि
टिकैतनगर के एसएचओ अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों ने तहरीर में जहर का जिक्र नहीं किया है। हालांकि संभावना जहर की है। वहीं, बदोसराय के एसओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि युवती द्वारा जहर खाने की बात कहीं जा रही है। लेकिन दोनों एसएचओ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने की बात कह रहे हैं।