{"_id":"4495e6ca4dd5a9aee9be12ef394523b8","slug":"lovers-committed-suicide-in-bahraich-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान जाते परिवारवाले तो न उठतीं दो अर्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान जाते परिवारवाले तो न उठतीं दो अर्थियां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 30 Nov 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
परिवार के विरोध के चलते चितरहिया गांव निवासी किशोरवय प्रेमी युगल ने शनिवार तड़के फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव किशोरी के कमरे में लटकते मिले।
विज्ञापन
लड़का और लड़की के पिता ने इस मामले में थाने पर तहरीर देकर दोनों के संबंध पर विरोध स्वीकार किया है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरहिया गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी का गांव के ही 17 वर्षीय किशोर से प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन
दोनों ने अपने घरवालों के सामने एक दूसरे से शादी करने की बात कही थी लेकिन बिरादरी अलग होने के कारण घरवाले राजी नहीं थे।
शुक्रवार रात किशोर परिवारीजनों के साथ सोया था लेकिन भोर में देखा कि उसके कमरे में दोनों के शव फांसी के फंदे से लटकते मिले।