फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lovers commits suicide in gomti river

अगले जन्म में मिलने का वादा कर लगा दी छलांग

Mon, 23 Mar 2015 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 23 Mar 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
lovers commits suicide in gomti river

ठाकुरगंज इलाके का एक प्रेमी युगल जिंदगी भर के साथ का इरादा बनाकर घर से भागा, लेकिन तीन दिन तक उसके कहीं ठिकाना नहीं मिला तो गोमती नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


प्रेमी युवक तो तैरकर बाहर आ गया, लेकिन नाबालिग प्रेमिका की नदी में डूब जाने से मौत हो गई। उधर, किशोरी के अपहरण के मुकदमे में जोड़े को ढूंढ रही पुलिस ने रविवार सुबह युवक को पकड़ा तो किशोरी की मौत की बात सामने आई।
विज्ञापन


गोताखोरों की मदद से गोमती नदी से किशोरी का शव और दोनों के मोबाइल बरामद कर लिए गए। एसओ ठाकुरगंज समर बहादुर यादव ने बताया कि बरावन कलां में रहने वाला युवक इंद्रकुमार मौर्या (20) मोहल्ले की ही आठवीं की एक छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं नहीं मिली पनाह तो खुदकुशी की ठानी

lovers commits suicide in gomti river

रविवार सुबह पुलिस ने उसे पकड़ा। किशोरी के बारे में पूछताछ करने पर इंद्रकुमार ने बताया कि उनके बीच करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन एक ही बिरादरी का होने के बाद भी परिवारीजन राजी नहीं थे।

इसके चलते उन्होंने घर से भागने का इरादा बनाया। किशोरी 13 मार्च को तड़के 3 बजे अपने घर से निकली। प्रेमिका को साथ लेकर इंद्रकुमार मलिहाबाद के नबी पनाह गांव पहुंचा, लेकिन वहां पनाह नहीं मिली।

विभिन्न स्थानों पर भटकने के बाद एक दोस्त की दुकान के बेसमेंट में तीन दिन काटे। घर लौटने के बारे में सोचा, लेकिन इस बीच किशोरी के पिता इंद्रकुमार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा चुके थे। घर के दरवाजे बंद समझकर दोनों ने खुदकुशी का इरादा बनाया और 16 मार्च की रात गोमती में कूदने निकल गए।

अगले जन्म में साथ रहने की मन्नत मांगी

lovers commits suicide in gomti river

इंद्रकुमार ने पुलिस को बताया कि दोनों ने अगले जन्म में फिर साथ की मन्नत मांगी। एक-दूसरे का हाथ थाम कर एमसी सक्सेना कॉलेज के पास गोमती किनारे पहुंचे। किशोरी ने इंद्रकुमार की शर्ट अपनी कमर से बांधी। दोनों ने पहले अपने मोबाइल गोमती में फेंके। इसके बाद छलांग लगा दी।

इंद्रकुमार ने बयान दिया कि जोश में छलांग लगाई थी, लेकिन मौत के खौफ में उसने हाथ-पैर मारने शुरू किए और तैरकर गोमती से बाहर आया। हालांकि डूब रही प्रेमिका को बचाने के लिए वह दोबारा कूदा, लेकिन तैरना न जानने की वजह से किशोरी डूब चुकी थी।

रात में काफी देर तक गोते लगाकर उसे ढूंढा। नाकाम रहने पर गोमती से निकला और छुपते हुए घर पहुंचा। परिवारीजनों को जानकारी दी। उन्होंने घर से खदेड़ दिया और खुद भी ताला लगाकर अंडरग्राउंड हो गए।

लड़की की कमर पर बंधी थी प्रेमी की शर्ट

lovers commits suicide in gomti river

इंद्रकुमार के बयान की सच्चाई जानने के लिए विवेचक राजेश सिंह किशोरी के भाई को भी साथ लेकर एमसी सक्सेना कॉलेज के पास गोमती किनारे पहुंचे। इंद्रकुमार के बताए स्थान पर गोताखोरों ने डुबकी लगाई और दोनों के मोबाइल ढूंढ निकाले।

इसके बाद पुलिस टीम ने गोताखोरों से गोमती में तलाशी के साथ नाव से तलाश शुरू की। कैटिल कॉलोनी के सामने मड़ियांव थाना क्षेत्र में गोमती के किनारे पर किशोरी का शव उतराता नजर आया।

शिनाख्त करने के साथ उसका भाई फफक कर रो पड़ा। वहीं, पुलिस हिरासत में इंद्रकुमार भी आंसू बहा रहा था। किशोरी की कमर पर उसकी शर्ट बंधी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ इंद्रकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

एसओ ठाकुरगंज ने बताया कि इंद्रकुमार अपनी प्रेमिका को साथ लेकर 13 मार्च की सुबह मलिहाबाद के गांव नबी पनाह में अपने दोस्त के घर गया था, जो किशोरी का चचेरा मामा भी था। उसने झमेले में फंसने के डर से दोनों को दरवाजे से ही लौटा दिया। अन्य परिचितों ने भी पनाह नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed