शादीशुदा युवक ने प्रेमिका के साथ ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर में परिवार के विरोध के चलते वैवाहिक बंधन में बंधने में नाकाम प्रेमी युगल ने मंगलवार सुबह अकबरपुर से फैजाबाद जा रही सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह लगभग साढ़े 5 बजे टेउवां जलालपुर गांव में रेल पटरी के निकट ग्रामीणों ने एक युवक युवती का शव क्षत-विक्षत दशा में देखा। लाशों की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
माना जा रहा है कि दोनों ने अकबरपुर से फैजाबाद जा रही सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
घटना के बाद ट्रेन फैजाबाद जनपद के गोशाईगंज रेलवे स्टेशन पहुंची, तो चालक ने इसकी जानकारी स्टेशन कर्मचारियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चल रहा था प्रेम प्रसंग
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीचबीच बीते तीन वर्ष से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई, तो लड़के का विवाह उसके परिजनों ने कहीं और करा दिया।
लड़के की शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती रही। इस वक्त लड़के के सात महीने की बेटी भी है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते दिनों ही लड़की का भी विवाह तय हो गया था।
लड़की अपने परिजनों से विवाह न करने का दबाव बना रही थी। दोनों युवक व युवती अभी भी एक-दूसरे के साथ रहने की जिद कर रहे थे लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे।
दादी ने किया था प्रेम विवाह का विरोध
परिजनों के विरोध क्षुब्ध होकर दोनों ने एक साथ जान देने की ठान ली और मंगलवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
बताया जाता है कि दादी प्रेम विवाह के विरोध में थीं। गांव के लोगों व अन्य परिजनों ने लड़की का विवाह एक नि:शक्त सफाईकर्मी से तय कराया था, लेकिन वह इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। एसओ राजेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मामले में परिजनों की तहरीर का इंतजार है। छानबीन की जा रही है। मामला ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का ही है।